बिजली उपकेंद्र पर दस एमबीए की क्षमता का ट्रांसफार्मर आ गया था। मंगलवार को इसे लगाने का काम देर रात तक चलता रहा। इस कारण पूरे दिन कस्बे की बिजली आपूर्ति गुल रही। बिजली न मिलने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। नया ट्रांसफार्मर के लग जाने से उपकेंद्र की क्षमता में वृद्धि हो जाएगी।
उपकेंद्र पर पहले से 10-10 के दो और पांच एमबीए क्षमता का एक ट्रांसफार्मर लगा था। जबकि मांग के हिसाब से उपकेंद्र पर 35 एमबीए के ट्रांसफार्मर होने चाहिए। इसके लिए शासन ने 10 एमबीए का एक और ट्रांसफार्मर मुहैया करा दिया था। नया ट्रांसफार्मर को लगाने का काम मंगलवार को सुबह से शुरू हो गया। एसडीओ छैल बिहारी और जेई शीलचंद्र पांडेय की मौजूदगी में बदायूं के इंजीनियरों की टीम ने ट्रांसफार्मर लगाने से पहले लाइनों को काम पूरा कराया। देर रात तक चले ट्रांसफार्मर लगाने के कामकाज की निगरानी अधिशाषी अभियंता ने की। ट्रांसफार्मर लगाने की वजह से सुबह से बिजली काट दी गई। जेई पांडेय ने बताया कि ट्रांसफार्मर लगाने के बाद ऑयल हीटिंग दी जाती है। इसी वजह से सप्लाई शुरू नहीं हो पाई। इधर, उपभोक्ताओं का कहना है कि सप्लाई बाधित रहने से घरेलू कामकाज के होली के त्योहार के मद्देनजर बाजार पर भी प्रभाव पड़ा।