फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: कथावाचक पूनम की मौत के मामले में ग्रामीण एकजुट, मृतका के पिता पर ही लगा रहे गंभीर आरोप

Tue, 28 Feb 2023 11:18 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

कथावाचक पूनम की उम्र 15 साल थी। उसका शव घर में फंदे से लटका मिला था। पिता ने आत्महत्या की बात कही, वहीं ग्रामीण उसके पिता ही गंभीर आरोप लगा रहे हैं। 
विज्ञापन
कथावाचक पूनम शास्त्री का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव ककोड़ा के मजरा चतुरी नगला में कथावाचक पूनम की मौत के मामले में अब ग्रामीण एकजुट हो गए हैं। ग्रामीण कथावाचक के पिता पर ही गंभीर आरोप लगाने के साथ उसे आत्महत्या करने के उकसाने की बात कह रहे हैं। ग्रामीणों ने पहले थाने फिर एसएसपी कार्यालय पहुंचकर मृतका के पिता पर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने शव का दोबारा पोस्टमार्टम कराए जाने की भी मांग उठाई।

विज्ञापन


24 फरवरी को कथावाचक पूनम का शव घर में फंदे से लटका मिला था। उस वक्त भी गांव वालों ने पूनम के पिता पर आरोप लगाया था लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग आने की वजह से पुलिस ने खुदकुशी मानते हुए किसी पर कोई कार्रवाई नहीं की। कथावाचक की उम्र 15 वर्ष होने की वजह से अंत्येष्टि के बजाय धार्मिक परंपरा के तहत शव दफन करा दिया गया।

विज्ञापन

एक दिन पहले पिता ने पीटा था

सोमवार को गांव वाले एकजुट होकर थाने पहुंचे और किशोरी के ही पिता पर गंभीर आरोप लगाए। गांव के ही ठाकुर कल्लू सिंह ने बताया कि कथावाचक ने एक दिन पहले ही उनके घर आकर अपने पिता की करतूतें बताई थीं। उसने थाने पर शिकायत करने को कहा था लेकिन उसका पिता उनके घर से उसे पीटते हुए ले गया था।

ग्रामीणों ने बताया कि कथावाचक के पिता ने पुलिस को भी गुमराह करते हुए बताया कि उसकी पत्नी की मौत हो चुकी है, जबकि उसकी पत्नी उसकी प्रताड़ना से तंग आकर घर से चली गई। थाने में सुनवाई न होने के बाद सभी लोग ट्रैक्टर ट्रॉली से एसएसपी ऑफिस पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। ग्रामीणों ने बताया कि कथावाचक का पिता दुष्कर्म के एक मामले में दो साल जेल में भी रह चुका है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें