फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घायल हिरण का ग्रामीणों ने कराया इलाज

Tue, 29 Aug 2017 07:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कस्बे के जंगल में घायल हिरण को कुत्तों ने दौड़ा दिया। ग्रामीणों ने कुत्तों से बचाकर वन विभाग को सूचना देकर घायल हिरण को पशु चिकित्सालय में इलाज कराकर एक ग्रामीण को देखभाल के लिए सौंप दिया। 
विज्ञापन

उसावां के जंगल में जसमाह रोड पर एक घायल हिरण को कुत्ते दौड़ा रहे थे कि वहां खेल रहे लड़कों ने हिरण को कुत्तों से बचाकर वन विभाग को फोन पर सूचना दी। इससे पहले यूपी 100 मौके पर पहुंच गई और घायल हिरण को कस्बे के पशु चिकित्सालय ले आए। इलाज के बाद फारेस्ट अधिकारी महेश ने घायल हिरण को एक ग्रामीण को देखभाल के लिए सौंप दिया। फसल को जानवरों से बचाने के लिए खेतों में कटीले तारों की बाड़ लगा रखी है। जिससे जंगली और आवारा घूमने वाले जानवर घायल हो जाते हैं। क्षेत्र में इन दिनों काफी संख्या में घायल जानवर देखे जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें