सिध्दपुर गांव में पाइप लाइन को खोदी गई सड़क। संवाद
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव सिद्धपुर चित्रसैन में इन दिनों घर-घर शुद्ध पेयजल पहुंचाने की योजना के तहत गलियों को खोदकर पाइप लाइन बिछाई जा रही है। ऐसे में ठेकेदार की ओर से खोदी गई सड़कों को भरवाया नहीं गया है। इससे रात के अंधेरे में अक्सर लोग ठोकर खाकर गिर रहे हैं।
लोगों ने बताया कि एक माह पहले गांव की गलियों में पेयजल के लिए पाइप लाइन डालने के लिए ठेकेदार ने सड़क के बीच में गहरी नाली खोद दी, पर कई गलियों में अब तक पाइप लाइन को नहीं डाला गया। इससे रात के अंधेरे में अक्सर लोग ठोकर खाकर गिर रहे हैं। ग्राम प्रधान नीतू शाक्य ने बताया कि समस्या को लेकर उन्होंने एसडीएम को अवगत कराया है। जल्द ही समस्या का समाधान करवा दिया जाएगा।