बिल्सी के गांव नैथुआ में मुख्य सड़क पर होता जलभराव। संवाद
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव नैथुआ में स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास लंबे समय से नाले का निर्माण न होने के कारण मुख्य सड़क पर जलभराव की समस्या है। इससे गांव के लोगों को उधर से निकलना मुश्किल हो रहा है।
गांव के लोगों ने बताया कि सड़क किनारे नाले के निर्माण को लेकर कई बार ग्राम प्रधान और सचिव से मांग की गई है। किसी ने इस समस्या की ओर ध्यान नहीं दिया है। साथ ही यहां सफाई कर्मचारी नियमित नहीं आता है। इसलिए जलभराव की समस्या बनी है। कभी-कभी सड़क पर इतना भी पानी भर जाता है कि स्कूल जाने वाले बच्चे फिसल कर गिर जाते हैं। जलभराव के कारण संक्रामक रोगों के फैलने का भी खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने डीएम से शीघ्र उक्त जलभराव की समस्या से निजात दिलाए जाने की मांग की है।