बदायूं के उद्यैती थाना क्षेत्र में बुधवार तड़के करंट लगने से एक ग्रामीण की मौत हो गई। हादसा बिजली के तारों में पंखे के तार लगाते समय हुआ। वह ट्यूबवेल के पास बनी झोपड़ी में रहते थे।
बदायूं के उद्यैती थाना क्षेत्र में ट्यूबेल के पास बनी झोपड़ी में बुधवार की तड़के बिजली तारों में पंखा के तार लगाते समय करंट लगने से ग्रामीण की मौत हो गई। घटना की सूचना पर थाना उघैती पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की।
विज्ञापन
दहगवां विकासखंड क्षेत्र के ग्राम खिरकबाडी भूड़ निवासी राजपाल (50 वर्ष) अपने घर के सामने ट्यूबेल के पास झोपड़ी के नीचे सो रहे थे। बताया जाता है कि बुधवार तड़के लगभग 4:30 बजे वह उठे और टेबल फैन का तार वहां लगे बिजली तारों में लगा रहे थे, तभी उनका हाथ तारों से छू गया।
करंट लगने से उनकी मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी, जिस पर पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। मृतक राजपाल के तीन पुत्र और एक पुत्री हैं, जिसमें दो पुत्रों और एक पुत्री की शादी हो गई। परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है।