कुंवरगांव। नंदगांव में मंगलवार देर रात छत से गिरकर ग्रामीण की मौत हो गई। नंदगांव निवासी बालकराम (42) पुत्र दोदराम मंगलवार रात छत पर बने कमरे में सो रहे थे। देर रात करीब दो बजे वह लघुशंका के लिए उठे। इसी दौरान पैर फिसलने से छत से नीचे सड़क पर जा गिरे। गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी पर परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाने लगे। रास्ते में ही बालकराम की मौत हो गई। मृतक के बेटे नरेंद्र ने थाने पहुंचकर घटना की लिखित सूचना दी। सूचना के बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया। मृतक की मां वेलावती, पत्नी विमला देवी, बेटे नरेंद्र, रंजीत और अर्जुन तथा बेटी प्रियंका का रो-रोकर बुरा हाल है। संवाद
मृतक बालकराम का फाइल फोटो