फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: जरीफनगर के युवक की नोएडा में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Thu, 27 Aug 2026 01:56 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
सतीश। फाइल फोटो
विज्ञापन
जरीफनगर। जरीफनगर के युवक की नोएडा में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह नोएडा में ऑटो रिक्शा चलाकर अपना और अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। परिजन शव यहां लेकर आ गए। परिजन की सूचना पर जरीफनगर पुलिस ने पोस्टमाॅर्टम कराया है।
विज्ञापन

जरीफनगर निवासी सतीश यादव (20) पुत्र अजयपाल उर्फ पप्पू पिछले करीब तीन वर्ष से नोएडा में गली नंबर-4 में अपनी पत्नी राखी और दो बच्चों के साथ रह रहा था। मृतक के पिता पप्पू ने बताया कि मंगलवार की देर रात करीब एक बजे उसकी मौत की सूचना मिली। इस पर वह परिवारीजनों के साथ वहां पहुंचे। पता लगा कि उनके बेटे से उनकी पुत्रवधू का किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। शव को लेकर अपने गांव ले आए। बेटे की मौत के कारणों को जानने के लिए उन्होंने जरीफनगर पुलिस से पोस्टमाॅर्टम की मांग की। मांग पर बुधवार को पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा है। सीओ अशोक कुमार सिंह ने कहा कि परिजनों की मांग पर नोएडा से लाए गए युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमॉर्टम जो रिपोर्ट आएगी, उसे नोएडा के संबंधित थाने को ही भेजा जाएगा। रिपोर्ट के आधार पर जो कार्रवाई होगी, उसी थाने से ही होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें