फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun: आधी रात में पुलिस ने दी दबिश, डरकर खेत में भागे ग्रामीण की मौत, परिजनों ने लगाया पीटने का आरोप

Tue, 16 Sep 2025 02:11 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं के थाना बिनावर क्षेत्र में पुलिस ने सोमवार रात वांछित आरोपियों की तलाश में गांव सेमरमई में दबिश दी। इससे डरकर भागे एक ग्रामीण की मौत हो गई। मंगलवार सुबह उसका शव खेत में पड़ा मिला। 
विज्ञापन
शाकिर अली का फाइल फोटो - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के थाना बिनावर क्षेत्र के गांव सेमरमई में सोमवार की रात पुलिस की दबिश के दौरान एक ग्रामीण की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, रात करीब 12 बजे बिनावर थाना पुलिस की टीम ने पशु तस्करी के मामले में वांछित आरोपियों की तलाश में गांव सेमरमई दबिश दी। इस दौरान गांव निवासी शाकिर अली अपने घर के बाहर झोपड़ी के पास चारपाई पर लेटे हुए थे। 

विज्ञापन


परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने गाली-गलौज कर उन्हें उठाया, जिससे घबराए शाकिर अली चारपाई से उठकर झोपड़ी के पीछे धान के खेत की ओर भाग गए। परिजनों का कहना है कि रात में उन्हें लगा पुलिस शाकिर अली को थाने ले गई है। मंगलवार सुबह करीब 10 बजे जब तलाश की गई तो उनका शव धान के खेत में पड़ा मिला। परिजनों ने पुलिस पर पीटने का आरोप लगाया है। शाकिर की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। 

यह भी पढ़ें- UP: 'जो रास्ते में आएगा वो मौत की नींद सोएगा' बरेली में गोल्डी बरार का नाम लिख पोस्ट करने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


घरों में तोड़फोड़ करने का आरोप 
ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने गांव में कई घरों में तोड़फोड़ की। कई लोगों के साथ मारपीट भी की। पुलिस ने मौके से दो युवकों को हिरासत में लिया और थाने ले गई। घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल है। एसएसपी डॉ बृजेश सिंह का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। पूरे मामले की जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें