फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत प्रहरी करेंगे गांव के विकास की निगरानी

Mon, 15 Feb 2016 08:20 PM IST
बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 जिले को भ्रष्टाचार मुक्त करने की मुहिम छेड़ चुके भ्रष्टाचार मुक्ति अभियान के कार्यकर्ताओं ने रघुपति राघव राजाराम... भजन का गायन करने के बाद अब पंचायत प्रहरियों को मनोनीत करेगा। यह पंचायत प्रहरी गांवों के विकास कार्यों पर नजर रखेंगे, जिससे कि गांवों के विकास के लिए आने वाली धनराशि का बंदरबांट नहीं किया जा सके। यह पंचायत प्रहरी ग्राम प्रधान पद पर चुनाव में दूसरे नंबर पर रहने वाले प्रत्याशियों को बनाया जाएगा।
विज्ञापन

इस संबंध में जानकारी देते हुए संगठन के संस्थापक हरि प्रताप सिंह राठोड़ बताया कि पंचायत प्रहरियों को नियुक्ति करने की प्रक्रिया जारी है। इसके लिए प्रत्येक ब्लाक में पांच सदस्यीय कोर ग्रुप का गठन किया जा चुका है। इन लोगों को प्रतिमाह प्रशिक्षित किया जाएगा, जिनमें इन्हें विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। स्कूलों से लेकर ग्राम पंचायत के सभी कार्यों के बारे में निगारानी रखने के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। आंगनबाड़ी केंद्रों पर भी लगाम कसने के लिए जानकारियां दी जाएंगी। इस दौरान मुख्य संयोजक रक्षपाल सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें