कादरचौक। ब्लॉक कादरचौक की ग्राम पंचायत बेहटा डंबर नगर के मौजूदा ग्राम प्रधान मोहम्मद सफी (55) की बृहस्पतिवार रात हार्टअटैक से मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि रात में उन्हें सीने में दर्द हुआ था।
परिजन उन्हें बदायूं के निजी अस्पताल लेकर गए। जहां से बरेली रेफर किया गया। बरेली पहुंचते समय ही उनकी मौत हो गई। इससे पूर्व इनकी पत्नी प्रधान रहीं। संवाद