फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम निधि में 4452 शौचालयों को धन भेजा

Thu, 02 Jul 2015 07:27 PM IST
badaun
विज्ञापन
विज्ञापन
गांवों को स्वच्छ भारत का हिस्सा बनाने की कवायद के तहत गरीबों को योजनाओं से आवंटित आवासों को भी शौचालयों का निर्माण शामिल कर लिया गया है। अभी तक लोहिया ओर इंदिरा आवास के लिए कुल 4452 शौचालयों को स्वीकृत धन भेज दिया गया है।
विज्ञापन

पिछले समय तक गांवों में गरीबों को आवंटित लोहिया और इंदिरा आवासों के साथ शौचालय निर्माण की कोई अनिवार्यता नहीं थी लेकिन स्वच्छ भारत मिशन के तहत इन आवासों को साथ ही धन आवंटन की अनिवार्यता शुरू हो गई है। जिले में डीआरडीए ने जिले के गांवों में रहने वाले गरीबों को 1539 लोहिया आवास और 2913 इंदिरा आवास आवंटित किए हैं। इन्हें अबतक शौचालयों की राशि निर्गत नहीं हुई थी। डीआरडीए के परियोजना निदेशक रामरक्षपाल सिंह ने इस संबंध में डीपीआरओ राजेश यादव को इस संदर्भ में कहा था। डीपीआरओ ने सभी लोहिया और इंदिरा आवास के लिए 14 हजार रुपये प्रति आवास के हिसाब से शौचालयों की राशि ग्राम निधियों को जारी कर दी है। इसके साथ ही इन आवासों में शौचालयों के निर्माण का भी रास्ता साफ हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें