सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने एक बार फिर से विकास का वायदा दोहराया। कहा कि विकास के नाम पर सत्ता में लौटे और आगे भी सरकार बनाएंगे। प्रदेश की तरक्की देख विरोधी दलों के नेता परेशान हो गए हैं।
ये बात सांसद ने पुरानी अनाज मंडी परिसर में रामलीला कमेटी के नवनिर्मित रथ के लोकार्पण के बाद आयोजित सभा में कही। बोले, प्रदेश सरकार ने अपने तीन साल के कार्यालय में जनहित में जो कार्य किए हैं, उन्हें देख विरोधी दलों के नेताओं में बेचैनी बढ़ गई है। विकास का पहिया रफ्तार पकड़ चुका है। आने वाले दो साल में उत्तर प्रदेश विकास के मामले में अन्य प्रदेशों के सामने मिसाल बन जाएगा। जिस उम्मीद के साथ जनता ने सपा को सत्ता में पहुंचाया, उस पर प्रदेश सरकार खरी उतर रही है।
पूर्व राज्यमंत्री बनवारी सिंह यादव और विमलकृष्ण अग्रवाल ने पार्टी कार्यकर्ताओं को यह कहकर हौसला बढ़ाया कि कार्यकर्ताओं के सम्मान से समझौता नहीं करेंगे। सांसद बाद में रोटरी क्लब के पदाधिकारी गौरव गर्ग के निवास पर पहुंचे। उन्होंने सपा नगर अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता के घर पहुंचकर उनके बीमार पिता की कुशलक्षेम पूछी।
इस मौके पर व्यापारी नेता राजकुमार बंसल, सुरेंद्र कुमार गुप्ता, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष टेड़ामल अग्रवाल, धनसुख अग्रवाल, सर्वेश गुप्ता, आलोक अग्रवाल, रामप्रवेश यादव, प्रवीण मित्तल, अरुण अग्रवाल, अरविंद शाक्य और राहुल वार्ष्णेय आदि मौजूद थे।