फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: ब्रह्मदेव मंदिर परिसर में नमाज अदा करने का वीडियो वायरल, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
दातागंज के पापड़ गांव में धार्मिक स्थल पर नमाज पढ़ता युवक। स्रोत:वीडियोग्रैब
विज्ञापन
दातागंज (बदायूं)। कोतवाली पुलिस ने ब्रह्मदेव मंदिर पसिसर में नमाज अदा करने के मामले में एक युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किया है। नमाज अदा करते युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो दो माह पुराना बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


गांव पापड़ के ब्रह्मदेव ब्रह्मदेव मंदिर पसिसर में नमाज अदा करते हुए एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस वीडियो को देखकर सामाजिक संगठनों में आक्रोश है। लोगों ने कहा कि उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। उन्होंने पुलिस से इसकी शिकायत की। पुलिस ने रविवार को संज्ञान लेकर डहरपुर कला गांव निवासी अली मोहम्मद को गिरफ्तार कर लिया है। वीडियो में यह युवक नमाज पढ़ते हुए नजर आया है। कांस्टेबल सुरेंद्र कुमार की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
धार्मिक स्थल की सफाई करता है अली मोहम्मद
पुलिस की जांच यह भी सामने आया है कि युवक करीब 25 साल से इसी धार्मिक स्थल पर रहकर साफ सफाई का करता और गोवंशों को चारा देता है। इसके अलावा वह पापड़ गांव के ही एक विवादित स्थल पर भी आता जाता रहता था। उसके निर्माण को लेकर कई बार दोनों पक्ष आमने सामने आ चुके है। पुलिस को आशंका है कि किसी खुराफाती ने अली मोहम्मद को जरिया बनाकर आपसी सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की है। पुलिस इस मामले की कई बिंदुओं से जांच कर रही है।
विज्ञापन



- धार्मिक स्थल पर नमाज पढ़ने के वायरल वीडियो के आधार पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गई है। रिपोर्ट दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। वीडियो दो माह पुराना बताया जा रहा है। - केके तिवारी, सीओ दातागंज
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें