फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब पांच हजार रिश्वत मांगते मीटर रीडर का वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
सहसवान। दो दिन पहले सीएचसी के चतुर्थ श्रेेणी संविदा कर्मी और चीफ फार्मासिस्ट का एंटी रैबीज वैक्सीन लगाने के लिए दो सौ रुपये रिश्वत लेने का वीडियो वायरल हुआ था। यह मामला अभी ठंडा नहीं हुआ है कि पावर कॉरपोरेशन के एक मीटर रीडर का बिजली बिल कम कराने के नाम पर पांच हजार रुपये रिश्वत मांगने का वीडियो वायरल हो गया। इस संबंध में एसडीएम किशोर गुप्त और एसडीओ पावर कॉरपोरेशन से बात करने की कोशिश की गई, लेकिन बात नहीं हो सकी।
विज्ञापन

सहसवान के मोहल्ला पट्टी यकीन मोहम्मद के हरदेव के नाम घरेलू बिजली कनेक्शन है। उनका बिजली का बिल काफी ज्यादा आ रहा था। इस महीने भी आठ हजार रुपये का बिल आया। हरदेव ने इसके लिए मीटर रीडर से बात की थी। बादाम सिंह का कहना है कि सोमवार को मीटर रीडर उसके घर पहुंचा। बादाम सिंह ने उसे बताया कि वह हर महीने बिल जमा करता है। शायद उसका मीटर बिगड़ गया है। इस पर मीटर रीडर ने कहा कि पांच हजार रुपये में बिल ठीक हो जाएगा। अगर कोई रियायत होती है तो वह करेगा। बादाम सिंह ने कोई बकाया न होने के बाद भी भारी भरकम बिल की बात कही तो रीडर तमतमा भी गया। बादाम सिंह ने पत्र भेजकर अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें