फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरहम पुलिस: कच्छा बनियान पहने थानेदार ने युवक पर बरसाए पटे, जितना गिड़गिड़ाया उतनी की पिटाई

Tue, 30 May 2023 01:25 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

पुलिस चौकी के अंदर युवक को नंगा कर पट्टे मारने का वीडियो सामने आया है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की जमकर फजीहत हो रही है। 
विज्ञापन
चौकी में युवक की पट्टे से पिटाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं जनपद में पुलिस चौकी के अंदर युवक को नंगा कर पटे से पीटने का वीडियो सामने आया है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की जमकर फजीहत हो रही है। वीडियो बदायूं के वजीरगंज थाने की बगरैन पुलिस चौकी का बताया जा रहा है।

विज्ञापन

पुलिस चौकी के अंदर सादा वर्दी में चौकी इंचार्ज ने युवक की जमकर पिटाई की। इसके बाद उसको पुलिस चौकी परिसर में ही दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। युवक अपने आप को बचाने के लिए हाथ जोड़ता रहा, लेकिन दबंगई की हदें पार करते हुए पटा हाथ में लिए पुलिसकर्मी उसको पीटता रहा। इसके बाद उसकी पैंट उतरवाई गई और उसको कई पट्टे मारे गए। युवक दर्द से कराहते हुए चीखता रहा, लेकिन उसकी बात नहीं सुनी गई।

संबंधित खबर- चौकी में युवक की पिटाई: यूपी पुलिस पर अखिलेश का तंज- अच्छा हुआ दरोगा के हाथ में बेल्ट है, थार या बुलडोजर नहीं

इस पूरे घटनाक्रम की किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। एक सामाजिक संगठन ने इस वीडियो को ट्विटर पर ट्वीट किया तो वीडियो देखकर सभी हैरत में पड़ गए। वीडियो पर तमाम तरह के कमेंट आने लगे। मामला पुलिस अधिकारियों तक पहुंचा तो कुछ ही देर में ट्विटर पर अपलोड की गई वीडियो को ही हटवा दिया गया। 

विज्ञापन

इस संबंध में एसएचओ वजीरगंज धनंजय पांडेय ने बताया कि वीडियो की जांच की जा रही है, ट्विटर पर वीडियो अपलोड थी, लेकिन बाद में किसी ने ट्वीट हटा दिया। मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें