फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सरकारी स्कूल में बच्चों से झाड़ू लगवाने का वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
आसफपुर। क्षेत्र के गांव हरदासपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय का एक वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में स्कूल के बच्चे झाड़ू लगाते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद अभिभावकों और ग्रामीणों में नाराजगी है। संवाद न्यूज एजेंसी ऐसे किसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
विज्ञापन

गांव के हरदासपुर के स्कूल में बच्चे परिसर और कमरों में झाड़ू लगा रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस विद्यालय में बच्चों से रोजाना ही झाड़ू लगवाई जाती है। गांव के लोगों ने इस संबंध में पहले भी खंड शिक्षा अधिकारी से शिकायत की थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। वीडियो वायरल होने के बाद अभिभावकों का कहना है कि बच्चों को पढ़ाई के लिए स्कूल भेजा जाता है, न कि सफाई के लिए।
इस मामले में प्रधानाध्यापक विपिन पाल का कहना है कि झाड़ू लगाना गलत नहीं है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी स्वच्छता का संदेश देते हैं और झाड़ू लगाते हैं। उसी प्रेरणा से बच्चे ऐसा कर रहे हैं।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी प्रेमसुख गंगवार ने बताया कि झाड़ू लगाना कोई गलत काम नहीं है, शासनादेश के अनुसार, बच्चों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि फिर भी मामले की जांच कर प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें