फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun: छात्र के अपहरण मामले में पुलिस बोली- खुद तलाशो, फिरौती की कॉल आई तब लिखी गुमशुदगी; रात में मिला शव

Fri, 13 Oct 2023 03:52 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

कस्बा मुड़िया धुरेकी से बुधवार को अपहृत कक्षा तीन के छात्र की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। उसका शव गन्ने के खेत में मिला है। बदमाशों ने छात्र के पिता को कॉल करके पांच लाख रुपये की फिरौती मांगी। इसके बाद पुलिस हरकत में आई। देर रात बच्चे के शव गन्ने के खेत से बरामद हुआ। 
विज्ञापन
घटनास्थल का निरीक्षण करते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के कस्बा मुड़िया धुरेकी से छात्र के अपहरण और उसकी हत्या के मामले में पुलिस की लापरवाही सामने आई है। शाम तक बच्चे को तलाश करने के बाद भी जब उसका कोई पता नहीं चला तो परिवार के लोग थाने पहुंचे, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बजाय यह कहकर टरका दिया कि खुद रिश्तेदारी में तलाशो।

विज्ञापन


कस्बा मुड़िया धुरेकी से बुधवार को अपहृत कक्षा तीन के छात्र की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। उसका शव गन्ने के खेत में मिला है। अपहरणकर्ताओं ने छात्र के पिता को कॉल करके पांच लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। इसके बाद परिवार के लोग फिर थाने पहुंचे। तब कहीं पुलिस ने अपहरण के बजाय बच्चे की गुमशुदगी का मामला दर्ज किया। फिरौती की बात सामने आने के बाद पुलिस ने मोबाइल नंबर के आधार पर छानबीन की तो फिरौती के लिए कॉल करने वाला किशोर हत्थे चढ़ आ गया और फिर पूरा मामला खुल गया।

ये भी पढ़ें- UP News: बदायूं में फिरौती के लिए कक्षा तीन के छात्र का अपहरण, हत्या कर गन्ने के खेत में फेंका शव
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि आरोपियों ने घटना को पूरी योजना बनाकर अंजाम दिया था। उन्होंने अपने परिवार की महिलाएं दो दिन पहले ही कहीं बाहर भेज दी थीं। इसके बाद छात्र को अगवा कर अपनी रिश्तेदारी में छिबऊकलां ले गए। वहां से नजदीक के गांव चनी में ले जाकर उसकी हत्या कर दी और उसका शव गन्ने के खेत में फेंक दिया। शव मिलने के बाद जब पुलिस की लापरवाही को लेकर फजीहत होने लगी तो उसने मामले को दुराचार के बाद हत्या करने की बात कहकर दूसरा मोड़ देने की कोशिश की गई। 


 

ऐसे पकड़ा गया किशोर 
मोबाइल नंबर के आधार पर छानबीन के दौरान पुलिस ने तमाम लोगों से छात्र के बारे में जानकारी प्राप्त की। यह भी पता लगाया कि कस्बे से कौन-कौन लोग गायब हैं। इस दौरान पता चला कि छात्र के परिवार का एक नजदीकी किशोर गायब है। पुलिस परिवार को उसके आने की सूचना देने की बात कहकर लौट गई। पुलिस को होश तब आया जब बृहस्पतिवार दोपहर कॉल करके फिरौती मांगी गई।

इसके बाद संदिग्ध किशोर की पुलिस ने तलाश की तो उसके परिवार के सभी लोग गायब मिले। बताते हैं कि घर की महिलाएं तक दो दिन पहले ही कहीं बाहर भेज दी गईं थीं। जिस नंबर से छात्र के परिवार वालों के पास कॉल आई थी। वह नंबर आरोपी किशोर का ही था। 
विज्ञापन

उसकी लोकेशन छिबऊकलां गांव में मिल रही थी। इस पर एसओजी, उघैती और फैजगंज बेहटा थाना पुलिस ने वहां दबिश दी तो आरोपी पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए गन्ने के खेत में घुस गए, लेकिन पुलिस ने उनमें से एक किशोर को पकड़ लिया। बाद में उसकी निशानदेही पर ही छात्र का गन्ने के खेत से शव बरामद हुआ।

फिरौती मांगने से पहले ही कर दी गई थी हत्या
सूत्रों का कहना है कि आरोपियों का प्लान फिरौती वसूलने का था। वह जानते थे की छात्र उनके बारे में बता देगा, लिहाजा उन्होंने फिरौती के लिए कॉल करने से पहले ही उसकी हत्या कर दी थी और शव गन्ने के खेत में फेंक दिया था।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें