फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: गंगा एक्सप्रेस-वे पर दिसंबर में फर्राटा भरेंगे वाहन

विज्ञापन
एक्सप्रेस-वे के संबंध में प्रदेश के अवस्थाना आयुक्त मनोज कुमार सिंह निरीक्षण करने पहुंचे।स्रोत-
विज्ञापन
बदायूं। मेरठ से प्रयागराज तक 12 जनपदों से होकर गंगा एक्सप्रेस-वे निकल रहा है। यूपीडा के चेयरमैन मनोज कुमार सिंह ने काम का निरीक्षण कर पाया कि अन्य जिलों की अपेक्षा बदायूं में काम तेजी हो रहा है। उन्होंने कहा कि दिसंबर तक हर हाल में गंगा एक्सप्रेस-वे पर वाहनों का आना जाना शुरू कर दिया जाएगा। मेरठ से प्रयागराज तक वाहन फर्राटा भर सकेंगे।
विज्ञापन

यूपीडा के चेयरमैन मनोज कुमार सिंह दोपहर के समय बदायूं पहुंचे। उन्होंने घटपुरी में अडानी ग्रुप के बनाए गए प्लांट का निरीक्षण किया। वहां क्वालिटी लैब का भी निरीक्षण किया। गुणवत्ता के विभिन्न पहलुओं पर बनाई गई पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन को भी देखा। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
उन्होंने गंगा एक्सप्रेस-वे पर बनाए जा रहे रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) का भी निरीक्षण किया। उन्होंने गंगा एक्सप्रेस-वे के विभिन्न एलाइनमेंट का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि गंगा एक्सप्रेस-वे प्रत्येक दिशा में दिसंबर तक शुरू हो जाना चाहिए। इसमें गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखना चाहिए और सर्विस रोड पर भी प्राथमिकता पर कार्य होना चाहिए।
विज्ञापन

डीएम मनोज कुमार, एसडीएम सदर सुखलाल प्रसाद वर्मा, अडानी ग्रुप के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एसके गोयल, चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर सचिन धमांण्डा, एचजी इंफ्रा के वाइस प्रेसिडेंट नागप्पन स्वामी, अडानी ग्रुप के कॉरपोरेट अफेयर्स के प्रभारी अभिषेक गौड़ सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें