फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: ट्रॉली का पहिया पंक्चर होने से बाजार में फंसे वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी। कछला रोड बाजार में बुधवार दोपहर खाद लदी ट्रॉली का पहिया पंक्चर हो जाने से वाहनों का आवागमन प्रभावित हो गया। करीब एक घंटे तक छोटे वाहन सवारों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

पुरानी अनाज मंडी मोड़ के पास खाद लदी ट्रॉली का पहिया पंक्चर हो गया। उस वक्त कछला रोड बाजार में भीड़भाड़ अधिक थी। चालक ने पहले तो पंक्चर पहिया से ट्रैक्टर- ट्रॉली को साइड में लेने की कोशिश की, लेकिन भार अधिक होने की वजह से ट्रॉली आगे नहीं बढ़ पाई। कुछ देर में ई-रिक्शा समेत छोटे वाहनों की कतार लग गई। ई- रिक्शा चालक और बाइक सवारों को हलवाई चौक तो दूसरी तरफ के वाहन सवार लोगों को घंटाघर लौटकर दूसरे रास्ते से निकलना पड़ा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें