फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर स्कूटी दौड़ाना पड़ा महंगा, वाहन सीज

Wed, 02 Nov 2016 11:14 PM IST
ब्यूरो/बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन परिसर को पिकनिक स्पॉट समझकर जाने वालों और प्लेटफार्म को रेसिंग कोर्ट समझकर वाहन दौड़ाने वालों को बुधवार को ऐसा करना काफी महंगा पड़ा। जीआरपी ने स्टेशन पर स्कूटी दौड़ा रहे युवकों को पकड़ लिया और एक स्कूटी को सीज कर दिया, जबकि दूसरे का चालान काट दिया। 
विज्ञापन

बुधवार को दोपहर करीब 12 बजे बदायूं के मोहल्ला लालपुल के निवासी अफगान खां और शहबाजपुर के जुबैर अमीन तीन लोगों के साथ बैठाकर प्लेटफार्म नंबर दो पर तेज रफ्तार में स्कूटी दौड़ा रहे थे। जीआरपी ने दोनों स्कूटी कब्जे में लेकर थाने ले गई। वहां पर एसओ जीआरपी उमेश सिंह ने अफगान खां के पास कोई स्कूटी का कोई कागज न होने पर सीज कर दिया, जबकि जुबैर की स्कूटी का चालान काट दिया। 
इधर, आरपीएफ ने मंगलवार को चेकिंग के दौरान चार लोगों को बगैर प्लेटफार्म टिकट के पकड़ लिया। इन लोगों का रेलवे एक्ट के तहत चालान कर दिया। आरपीएफ इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र के मुताबिक बाद में चारों को जमानत पर छोड़ दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें