फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्जी भरी पिकअप पलटी, चार घायल

Sun, 21 Jun 2015 08:19 PM IST
Alapur
विज्ञापन
विज्ञापन
एमएफ हाईवे पर बदायूं से सब्जी लेकर कलान क्षेत्र को जा रही पिकअप गाड़ी टायर फटने से पलट गई। इसमें चार सब्जी विक्रेता घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। इस दौरान कुछ देर के लिए रोड भी जाम हो गया।
विज्ञापन

कलान क्षेत्र के कुछ सब्जी व्यापारी रोजाना बदायूं से सब्जी लाकर अपने क्षेत्र में बेचने का काम करते हैं। रविवार की सुबह पिकअप पर सवार सब्जी व्यापारी बदायूं मंडी समिति से सब्जी खरीदकर कलान लौट रहे थे। इसी बीच सखानूं के पास पिकअप का टायर तेज आवाज के साथ फट गया। पिकअप सड़क किनारे पलट गई। इससे उसमें सवार लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
वाहन पलटने से कलान के गांव वाराकलां निवासी सब्जी व्यापारी रामबहादुर (48), अवधेश (35), विजय (28) समेत एक अन्य व्यापारी भी घायल हो गया। घटना की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने रोड जाम होने पर  यातायात व्यवस्था दुरुस्त कराई। घायलों का  उपचार चल रहा है। उनकी हालत ठीक बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें