फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाल्मीकि मंदिर की बाउंड्रीवाल न बनवाने पर हंगामा

Sun, 06 Nov 2016 11:34 PM IST
ब्यूरो /बदायूं
विज्ञापन
वाल्मीकि मंदिर की बाउंड्रीवाल न बनवाने पर हंगामा - फोटो : बदायूं/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा
विज्ञापन
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में बरेली रोड स्थित ग्राम पंचायत आरिफपुर नवादा में वाल्मीकि मंदिर की पानी की टंकी और बाउंड्रीवाल तोड़ने पर विवाद हो गया। इससे  वाल्मीकि समाज के लोग आक्रोशित हो गए और उन लोगों ने मामले की शिकायत सीओ सिटी से की। सीओ सिटी ने पुलिस चौकी नवादा के इंचार्ज को जांच करके कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके बाद बाउंड्रीवाल तोड़ने वालों ने दीवार का निर्माण कराना शुरू कर दिया। तब जाकर मामला शांत हुआ। 
विज्ञापन

सीओ सिटी से शिकायत करने गए कुक्कू वाल्मीकि, शुभम, विशाल, अजीत, रोहित, आशू ने बताया कि आरिफपुर नवादा के रईस अहमद और मुन्ने ने सोनालिका ट्रैक्टर से टक्कर मारकर बाउंड्रीवाल को तोड़ दिया था। वाल्मीकि समाज के लोगों ने उन लोगों से दीवार बनवाने की मांग की तो साफ मना कर दिया। इससे आक्रोशित होकर ग्रामीणों ने पहले तो धरना-प्रदर्शन किया। बाद में सीओ से दीवार तोड़ने वालों के रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। इस पर रईस और मुन्ने ने दीवार का निर्माण कराने का भरोसा दिया और निर्माण कार्य शुरू करवा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें