फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: ऊर्जा मंत्री के विवादित बयान पर वैश्य समाज ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
भामाचौक पर प्रदर्शन करते वैश्य समाज के साथ अन्य संगठनों के पदा​धिकारी । संवाद 
विज्ञापन
बदायूं। ऊर्जा मंत्री एके शर्मा की टिप्पणी से वैश्य समाज में नाराजगी है। सोमवार को क्षुब्ध वैश्य संगठनों के लोगों ने एक मंच पर आकर संयुक्त वैश्य समाज के बैनर तले भामाशाह चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया। पैदल नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे और नगर मजिस्ट्रेट सुरेश पाल को सीएम के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


वैश्य प्रतिनिधि केबी गुप्ता ने कहा कि ऊर्जा मंत्री की वैश्य समाज के खिलाफ घृणित टिप्पणी सोची समझी राजनीति के तहत की गई है। वह माफी मांगकर और खेद जताकर उक्त विषय को खत्म कर सकते थे। भारतीय वैश्य महासभा के जिलाध्यक्ष अरविंद ने कहा कि सीएम ने उक्त प्रकरण को संज्ञान में नहीं लिया और न्यायोचित कार्रवाई नहीं की। कहा कि अभी तो संयुक्त वैश्य समाज के बैनर तले ज्ञापन दिया है। जरूरत पड़ने पर ईंट से ईंट बजाने का कार्य समाज करेगा। विनोद गुप्ता ने बताया कि ऐसे मंत्री को अपनी मानसिकता बदलनी होगी, अन्यथा की स्थिति में आगामी चुनावों में इसका बुरा प्रभाव पड़ेगा। जरूरत पड़ने पर वैश्य समाज चुनाव का बहिष्कार भी करेगा। राजेश गुप्ता ने बताया कि वैश्य समाज बीजेपी का कोर वोटर है, तो इसका मतलब यह नहीं कोई भी अभद्र टिप्पणी कर देगा। इस मौके पर राष्ट्रीय महामंत्री सुबोध कुमार गोयल, विपिन अग्रवाल, चंद्रप्रकाश, उज्जवल, शिवशंकर, शिवस्वरूप, सुधीश, पल्लव, विशाल सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें