उझानी। उपकेंद्र परिसर में फॉल्ट के बाद वैक्यूम सर्किट ब्रेकर (वीसीबी) फुंक गया। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद कर्मचारियों ने उसे ठीक कर लिया। इसके चलते तीन फीडरों से जुड़े करीब छह हजार उपभोक्ताओं को बिजली संकट का सामना करना पड़ा।
रविवार रात करीब बजे बजे वीसीबी सिस्टम से धुआं उठा। इसी के साथ फीडर एक के पंजाबी कॉलोनी, मिल कंपाउंड, लिंक रोड इलाका और स्टेशन रोड बाजार, फीडर तीन से जुड़े मुख्य बाजार के नझियाई, गंजशहीदा और फीडर चार के इलाके की बत्ती गुल हो गई। एसडीओ प्रशांत वार्ष्णेय और जेई शिवसरन उपकेंद्र परिसर में पहुंचे। उन्होंने कर्मचारियों से वैक्यूम सर्किट ब्रेकर ठीक कराया। इस दौरान करीब तीन घंटे बिजली सप्लाई ठप रही। जेई ने बताया कि फॉल्ट ही वजह से ब्रेकर फुंका है। इससे प्रभावित तीनों फीडर से जुड़े करीब छह हजार उपभोक्ताओं को रात 11 बजे सप्लाई मिल पाई।
इसके अलावा अहीरटोला मोहल्ले की सप्लाई से जुड़ा ट्रांसफॉर्मर रविवार शाम करीब चार बजे फुंक गया। इससे बाइपास समेत आसपास इलाके की बिजली सप्लाई ठप हो गई। इलाके के उपभोक्ताओं को सोमवार शाम तक सप्लाई नसीब नहीं मिली। जिला मुख्यालय से नया ट्रांसफॉर्मर मंगवाने के लिए स्थानीय स्तर से रिपोर्ट भेजी गई है।