फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण को बरेली से  आएंगे 10 वैक्सीनेटर

Sat, 30 Apr 2016 12:21 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
खुरपका और मुहंपका के टीकाकरण में आए तेजी
 पशुओं में खुरपका और मुहंपका जैसी बीमारियों से बचाने के लिए लगने वाली वैक्सीन का काम समय से तीन पहले पूरा हो जाएगा। क्योंकि बरेली से आने वाली 10 वैक्सीनेटर की टीम समय से पहले वैक्सीन लगवा सकेंगी। 
विज्ञापन

पशुओं को खुरपका और मुहंपका जैसी घातक बीमारियों से बचाने के लिए जिले भर में 30 मार्च से 13 मई तक टीकाकरण किया जाना था, लेकिन टीकाकरण का कार्य तय समय से तीन दिन पहले करने के निर्देश पशु पालन विभाग के प्रमुख सचिव रजनीश गुप्ता ने दिए हैं। इस वजह से जिले में पशुओं में खुरपका और मुहंपका का टीका 10 अप्रैल तक लगाया जाना है। इस वजह से जिले में पहले से कार्य कर रहे 117 वैक्सीनेटर और 40 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी काम कर रहे हैं। पशुपालन विभाग के कर्मियों के साथ ही बरेली से 10 वैक्सीनेटर और 20 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को बुलाने के लिए मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी एके जादौन ने अपर निदेशक ग्रेड-2 को पत्र भेजा है। जल्द ही अतिरिक्त वैक्सीनेटर आने की उम्मीद है। जादौन ने बताया कि अब तक जिले भर में करीब छह लाख पशुओं को वैक्सीन लगाई जानी हैं, जबकि लक्ष्य 10 लाख 10 हजार 750 पशुओं को वैक्सीन लगाए जाने का रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें