बदायूं। बगरैन कस्बे के बिसौली रोड ईदगाह स्थित दन्ना शाह बाबा की दरगाह पर दंगल में दूसरे दिन भी पहलवानों ने दमखम दिखाया। यहां कई रोमांचक कुश्तियां हुईं।
विज्ञापन
पहली कुश्ती उत्तराखंड के शाका और नेपाल के गूगा पहलवान के बीच हुई। दस मिनट चली कुश्ती में शाका पहलवान ने गूगा को शिकस्त दी। अन्य मुकाबलों में कलियर के रिजवान ने हरिद्वार के कालू पहलवान को पटखनी दी। हुकुम (पीलीभीत) और मस्ताना (राजस्थान) तो रिंकू (दिल्ली) और सुल्तान (हरियाणा) के बीच मुकाबला बराबरी पर छूटा।