फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: उस्मान भारती और छोटू दादा ने गुदगुदाया

विज्ञापन
दहगवां नगर सिद्ध मनोकामेश्वर महाशिवरात्रि मेले में मंच पर कार्यक्रम पेश करते हरियाणा के कलाकार।
विज्ञापन
दहगवां। नगर में चल रहे श्री सिद्ध मनोकामेश्वर महाशिवरात्रि मेले मे बृहस्पतिवार को आयोजित कार्यक्रम में मंच कलाकार उस्मान भारती और छोटू दादा ने सबका मन मोह लिया। उनका कार्यक्रम देखने को यहां जमकर भीड़ उमड़ी। हरियाणा के कलाकारों ने जनता का भरपूर मनोरंजन किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार दोपहर को उस्मान भारती व छोटू दादा ने हास्य रागिनी कार्यक्रम पेश किया। टीम में सानिया खान, महबूब शेखचिल्ली, अखिल खान, फतेह खान, सोनू, रिजवान अली, फैजान शामिल रहे। हास्य और मनोरंजन से भरपूर कार्यक्रम में जमकर तालियां बजीं। दर्शकों ने कलाकारों का हौसला बढ़ाने के लिए इनाम भी दिए। इस मौके पर पूर्व प्रधान मयंक गुप्ता, नरेश चंद्र गुप्ता, कपिल गुप्ता, विजेंद्र यादव, जुगनू सेफी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें