फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बहते हुए चार श्रद्धालुओं को पीएसी के गोताखोरों ने बचाया

विज्ञापन
कछला में रेस्क्यू का रिहर्सल करते पीएसी के गोताखोर।
विज्ञापन
मॉकड्रिल : डॉक्टरों ने उपचार कर जान बचाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उझानी/कछला। कछला गंगाघाट पर बृहस्पतिवार पूर्वाह्न रेस्क्यू का मॉकड्रिल किया गया। पीएसी के गोताखोर गंगा में बहते हुए चार श्रद्धालुओं को सहीसलामत बाहर निकालकर लाए और उन्हें डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देकर बचाया।
इस दौरान पीएसी के मुख्य आरक्षी अवधेश सिंह ने कहा कि अगर कोई व्यक्ति पानी में डूब रहा हो, तो उसको बचाने के लिए उसके बिल्कुल नजदीक नहीं जाएं, बल्कि उसके बाल पकड़कर किनारे लाने की कोशिश करें। प्रशासनिक अफसरों ने पीएसी की टीम की तारीफ की। प्राइवेट गोताखोरों को ट्रेनिंग भी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अफसरों ने घाट फर बाढ़ राहत, पशुपालन, राजस्व और नगर पंचायत के कैंपों का निरीक्षण किया। इस मौके पर एडीएम प्रशासन विजय कुमार, एसडीएम सदर एसपी वर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष जगदीश सिंह लौनिया चौहान के अलावा नायब तहसीलदार अमित मिश्रा, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. निरंकार सिंह मलिक, चिकित्साधीक्षक राजकुमार गंगवार, डॉ. विवेक माहेश्वरी, ईओ अब्दुल सबूर, पुलिस चौकी इंचार्ज कछला दिनेश तिवारी, ओमबाबू, नागेंद्र आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें