फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा को वोट देना बेकार, भाजपा आई तो उत्पीड़न : मायावती

Wed, 08 Feb 2017 11:44 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
सपा को वोट देना बेकार, भाजपा आई तो उत्पीड़न : मायावती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो ने भाजपा का डर दिखाया, सपा को दो खेमों में बंटा बताकर मांगे मुस्लिमों वोट
बदायूं में बसपा प्रत्याशियों के पक्ष में पूर्व मुख्यमंत्री ने सभा की
बसपा प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने मुस्लिम मतदाताओं को साधने की कोशिश करते हुए कहा कि पुत्र मोह में मुलायम सिंह यादव ने कदम-कदम पर अपने भाई शिवपाल सिंह यादव को अपमानित किया है, इसलिए इस चुनाव में शिवपाल सपा को नुकसान जरूर पहुंचाएंगे। सपा का बेस वोट भी दो खेमों में बंट जाएगा, ऐसी स्थिति में अगर अल्पसंख्यक समाज के लोग सपा को वोट देते हैं तो वह बेकार चला जाएगा। इसका फायदा भाजपा को मिलेगा। भाजपा आई तो दलितों और अल्पसंख्यकों का उत्पीड़न होगा।
बुधवार को दोपहर मायावती ने दातागंज तिराहे पर स्थित मैदान में जनसभा में संघ के एजेंडे के आधार पर केंद्र सरकार की ओर से आरक्षण खत्म करने की साजिश बताते हुए दलितों को सावधान किया। फिर मुख्यमंत्री बनने अपर कास्ट के गरीबों को भी आर्थिक आधार पर आरक्षण का ऐलान किया। प्रदेश में अराजकता की बात कहते हुए सपा को निशाने पर रखा। नोटबंदी के नाम पर केंद्र की भाजपा सरकार की नीतियों की आलोचना जमकर की। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने नोटबंदी करके गरीबों और मध्यम वर्ग के लोगों को परेशान कर दिया। इससे लाखों लोग बेरोजगार हो गए और देश की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचा। बोलीं कि केंद्र की मोदी सरकार अल्पसंख्यक वर्ग का भी उत्पीड़न कर रही है। जामिया मिल्लिया यूनिवर्सिटी का अल्पसंख्यक दर्जा खत्म करने की तैयारी है। तीन तलाक पर निर्णय लेने की बात कह रहे हैं। दादरी का जिक्र करते हुए बोलीं- गो-रक्षा, लव जिहाद के नाम पर सांप्रदायिक ताकतें पूरे देश में अल्पसंख्यकों का अत्याचार कर रही हैं। बसपा मुखिया ने कहा कि बसपा सरकार बनी तो गुंडे-माफिया जेल में होंगे। किसानों का एक लाख तक का कर्ज माफ होगा। सपा सरकार में जिन पीड़ितों की एफआईआर नहीं की गई है, उनकी एफआईआर दर्ज होगी। गरीबों के लिए आवंटित पट्टों पर कब्जा करने वाले जेल भेजे जाएंगे। बेरोजगारी भत्ता तो नहीं लेकिन नौजवानों को सरकारी, गैरसरकारी क्षेत्र में स्थायी रोजगार दिया जाएगा। छात्रों को लैपटॉप, टेबलेट देने के बजाय सीधे आर्थिक मदद दी जाएगी। 
विज्ञापन

जनसभा में सदर से बसपा प्रत्याशी भूपेंद्र सिंह दद्दा, दातागंज से प्रत्याशी विधायक सिनोद शाक्य, बिल्सी से प्रत्याशी और विधायक हाजी मुसर्रत अली बिट्टन, सहसवान से प्रत्याशी अरशद अली, शेखूपुर से काजी रिजवान और बिसौली से मेजर कैलाश सागर तथा बसपा नेेता मौजूद रहे। 
विज्ञापन

बसपा आई तो अब नहीं बनेंगे स्मारक
 नए स्मारक, संग्रहालय स्थापित कराने के स्थान पर प्रदेश के विकास में पूरी ताकत लगाई जाएगी, क्योंकि पिछली बसपा सरकार में स्मारक बनाने का काम पूरा हो गया। सपा सरकार में हुई सरकारी भर्तियों की जांच की जाएगी। पुलिस कर्मियों को अनुमन्य अवकाश के नकदीकरण की सुविधा होगी। बार्डर तबादले की व्यवस्था खत्म होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें