फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उर्मिलेश की स्मृति में प्याऊ का शुभारंभ

Sun, 17 May 2015 05:50 PM IST
badaun
विज्ञापन
विज्ञापन
मरहूम कवि डॉ. उर्मिलेश की पुण्यतिथि पर उनकी स्मृति में विधायक आबिद रजा और चेयरमैन फातिमा ने बदायूं क्लब मुख्य द्वार पर शीतल जल प्याऊ का शुभारंभ फीता काटकर किया। इसके पश्चात उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर सभागार में आयोजित गोष्ठी में विधायक ने कहा कि उर्मिलेश बदायूं के ही नहीं देश के कवि थे। बदायूं क्लब के विकास के लिए जो प्रस्ताव दिए जाएंगे उनको पूरा कराया जाएगा। उन्होंने बताया उर्मिलेश मार्ग का पुर्ननिर्माण जल्द होगा। उनकी स्मृति में एक द्वार भी बनवाया जाएगा। चेयरमैन रजा ने कहा कि विकास कार्य में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।
कार्यक्रम में मंजुल शंखधार, डॉ. अक्षत अशेष, अशोक खुराना, डॉ.शैलेंद्र कबीर, संचालक रविंद्र सक्सेना, कमला माहेश्वरी, वीरेंद्र धींगड़ा, डॉ. गोपाल मिश्रा, चंद्र प्रकाश दीक्षित, सुंदर लाल अरोरा, सोनरूपा विशाल, कामेश पाठक, दीपक सक्सेना, रजनी सिंह, मंजुल शंखधार, परविंदर दुआ, डॉ. भास्कर शर्मा, डॉ. उमेश गौड़, राजन मेंहदी रता, डॉ. रामबहादुर व्यथित, सुमित मिश्रा, नरेंद्र दुआ, प्रदीप शर्मा, डॉ. इजहार, मधुरिमा, अतुल, सुबोध, नरेश, डॉ. सौरभ, केएस गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें