बदायूं। पेशाब प्रकरण में तीन सदस्यीय टीम शिक्षा विभाग की ओर से बनाई गई है। सोमवार को टीम जांच करने नहीं पहुंची। अभिभावक समेत कस्बे के लोग टीम आने का दिनभर इंतजार करते रहे।
उसहैत के चमेली देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को पहुंचकर टीम के सदस्यों को जांच शुरू करनी थी। टीम देर शाम तक स्कूल नहीं पहुंची। जांच के लिए जहां अभिभावक टीम का इंतजार करते रहे वहीं स्कूल भी खुला रहा। टीम को प्रत्येक बिंदु पर स्थिति की समीक्षा कर रिपोर्ट डीआईओएस को सौंपनी है। ताकि दोषियों पर विभागीय कार्रवाई तय हो सके।
जांच समिति में राजकीय विद्यालयों के तीन प्रधानाचार्यों को शामिल किया गया है, ताकि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष और संवेदनशील जांच हो सके। टीम में राजकीय इंटर कॉलेज, बदायूं के प्रधानाचार्य गुलनवाज आलम, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य अल्पना कुमार और राजकीय हाईस्कूल खुनक की प्रधानाचार्य नूतन शामिल हैं। डीआईओएस ने कहा कि अगर टीम जांच को नहीं पहुंची है तो जानकारी करते हैं। तीन दिनों में टीम को जांच आख्या देनी होगी।