फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: कूड़े पर कोहराम... ग्रामीणों से बात कर अधिकारी खोजेंगे समाधान

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी। नगर पालिका परिषद के पटपरागंज स्थित एमआरएफ सेंटर में कूड़ा डालने का विवाद अब गहराता जा रहा है। तीन दिन से एमआरएफ सेंटर के परिसर में कूड़ा लदे पालिका के वाहनों को घुसने नहीं दिया जा रहा है। मामला जिले के अधिकारियों के संज्ञान में है। जल्द ही ग्रामीणों और अधिकारियों के बीच वार्ता होगी, इसके बाद ही कोई समाधान निकलेगा।
विज्ञापन

पटपरागंज के एमआरएफ सेंटर में कूड़े को लेकर ग्रामीणों ने शनिवार दोपहर भी विरोध जताया था। पालिका के कूड़ा लदे वाहन सेंटर के पास पहुंचे तो उन्हें गेट से पहले रोक लिया गया। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद भी जब कोई नतीजा सामने नहीं आया तो ईओ मणी जी सैनी ने एसडीएम सदर मोहित कुमार को मामले से अवगत करा दिया।
ग्रामीणों के विरोध की वजह से रविवार को चालक कूड़ा लदे वाहन पटपरागंज की ओर नहीं ले गए। वह पालिका के अधिकारियों को बता चुके हैं कि ग्रामीण उन्हें एमआरएफ सेंटर परिसर में घुसने नहीं देते।
विज्ञापन

ग्रामीण चंद्रपाल ने बताया कि पालिका को पटपरागंज का एमआरएफ सेंटर बंदकर उसे कहीं गैर आबादी क्षेत्र में शिफ्ट कर लेना चाहिए। अधिकारियों ने समाधान खोजने के लिए आगे की रणनीति पर विचार शुरू कर दिया है। इसके तहत पहले ग्रामीणों से बात होगी। वार्ता सफल रही तो ठीक, नहीं तो समाधान की दिशा में ठोस कदम भी उठाए जा सकते हैं।
ईओ ने बताया कि एमआरएफ सेंटर का निर्माण पालिका ने भूमि खरीदने के बाद कराया था। भूमि भी इलाके के ही ग्रामीणों से क्रय की गई थी। निर्माण होने के बाद से महीनों तक कूड़ा डाले जाते समय किसी ने विरोध नहीं किया था।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष बोले- व्यर्थ नहीं जाएगा आंदोलन
पटपरागंज का एमआरएफ सेंटर बंद कराने के लिए कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अजीत यादव के नेतृत्व में ग्रामीणों ने पिछले साल 28 दिन तक आमरण अनशन किया था। जिलाध्यक्ष ने बताया कि पालिका को कहीं और जमीन खरीदकर उस पर एमआरएफ सेंटर का निर्माण करा लेना चाहिए। ग्रामीणों को परेशान किया गया तो वह फिर से आंदोलन करेंगे। आमरण अनशन भी व्यर्थ नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें