फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: डीएपी वितरण में हंगामा, सचिव ने गोदाम पर लगाया ताला, पुलिस आने पर बांटी खाद

Sun, 04 Oct 2026 01:21 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
किसान राघव शर्मा
विज्ञापन
उघैती। गुगौआ किसान सेवा सहकारी समिति पर डीएपी खाद वितरण को लेकर शनिवार को जमकर हंगामा हुआ। सुबह से दोपहर तक भूखे-प्यासे किसानों को खाद नहीं मिली तो उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन

इस दौरान किसानों और समिति सचिव अमित कुमार के बीच विवाद की स्थिति बन गई। विरोध ज्यादा बढ़ने पर सचिव ने गोदाम पर ताला लगा दिया। इससे किसानों को खाद मिलनी बंद हो गई। कुछ देर बाद पुलिस बुलाई गई। बाद में पुलिस की मौजूदगी में खाद बांटी गई। करीब 250 में से 100 किसानों को ही खाद मिली।
शनिवार को सहकारी खाद गोदाम पर किसान डीएपी खाद के लिए परेशान रहे। किसानों को लाइन में खड़ा होने के बाद भी खाद नहीं मिली। इस कारण किसानों व सचिव के बीच काफी समय तक नोकझोंक हुई। आरोप है कि सचिव अमित कुमार गोदाम पर ताला लगाकर चले गए। किसानों ने सचिव के ऊपर वितरण को सही तरह से न करने का आरोप लगाया। इधर, सचिव अमित कुमार ने बताया कि कुछ किसानों में आपसी मतभेद होने के कारण दिक्कत हुई। आरोप निराधार हैं। कुछ समय के लिए वितरण रोका था। पुलिस आने के बाद वितरण शुरू किया गया।
विज्ञापन

इधर, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता विवेक कौशल ने बताया कि किसानों में आपस में विवाद हुआ था, इसके बाद सचिव की ओर वितरण रोक दिया गया था। पुलिस के आने के बाद खाद का वितरण किया गया।

किसान राघव शर्मा

किसान राघव शर्मा

किसान राघव शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें