फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: खंदक गांव में खाद वितरण के दौरान हंगामा, सचिव से मारपीट का आरोप

विज्ञापन
बदायूं के सहसवान विकासखंड के गांव खंदक स्थित किसान सेवा सहकारी समिति कोल्हाई पर खाद वितरण के दौ
विज्ञापन
बदायूं। सहसवान विकासखंड के गांव खंदक स्थित किसान सेवा सहकारी समिति कोल्हाई पर मंगलवार दोपहर खाद वितरण के दौरान हंगामा हो गया। समिति सचिव भगवान सिंह ने पांच-छह लोगों के खिलाफ मारपीट, रुपये छीनने, जातिसूचक गाली देने और सरकारी दस्तावेज फाड़ने के आरोप में तहरीर दी है।
विज्ञापन

सचिव भगवान सिंह अपने स्टाफ सुनील कुमार, राजीव कुमार सक्सेना और आकाश सोलंकी के साथ किसानों को खाद बांट रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान मुड़सान निवासी कुछ लोग लाइन से अलग खाद देने की मांग करने लगे। सचिव ने लाइन में लगने को कहा तो उन्होंने गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद पांच-छह लोग कार्यालय में घुस गए।
आरोप है कि सचिव का गला पकड़कर मारपीट की और शर्ट फाड़ दी। सचिव ने जेब से रुपये निकालने व सरकारी दस्तावेज फाड़ने का भी आरोप लगाया है। सचिव के मुताबिक, बीच-बचाव के बाद जब वह स्टाफ के साथ कोतवाली जाने लगे तो आरोपियों ने उन्हें दोबारा घेर लिया। कर्मचारियों ने 112 नंबर पर सूचना दी।
विज्ञापन

इस संबंध में सीओ सहसवान अशोक कुमार सिंह ने बताया कि सचिव की तहरीर के आधार पर हरिश्चंद्र, भूपाल, विजेंद्र और आराम सिंह के खिलाफ शांति भंग के आरोप में कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें