बदायूं। राजकीय महाविद्यालय में 21वें वार्षिक क्रीड़ा समारोह का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन मुख्य अतिथि बरेली मुरादाबाद मंडल के क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी डॉ. सुधीर कुमार चौहान ने किया। इसमें छात्रा वर्ग की डिस्कस थ्रो में उपासना ने पहला स्थान प्राप्त किया।
राजकीय महाविद्यालय के खेल प्रतियोगिता के पहले दिन छात्रा वर्ग की 400 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान शीलम, दूसरा स्थान सुहालिया खान और तीसरे स्थान पर मीरा बाई रहीं। छात्र वर्ग में पहला स्थान विपिन, दूसरे स्थान अजय यादव व तीसरा स्थान आयुष शर्मा को मिला।
800 मीटर छात्रा वर्ग की दौड़ में भी पहला स्थान शीलम, दूसरे स्थान पर पूजा यादव, तीसरा स्थान काजल, छात्र वर्ग में पहला स्थान विपिन, दूसरा स्थान मोहित व तीसरा स्थान अजय यादव को मिला।
छात्र वर्ग की डिस्कस थ्रो प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर अर्पित, दूसरे स्थान पर मोहित व तीसरे स्थान पर पवन कुमार रहे। छात्रा वर्ग की डिस्कस थ्रो में प्रथम स्थान पर उपासना, दूसरे स्थान पर तनुष्का चौहान और तीसरा स्थान कुमकुम चौधरी को प्राप्त हुआ।
छात्र वर्ग की गोला फेंक प्रतियोगिता में पहले स्थान पर सत्यम सक्सेना, दूसरा स्थान विकास यादव और तीसरे स्थान पर अर्पित रहे। छात्राओं की गोला फेंक प्रतियोगिता में पहला स्थान पर उपासना, दूसरे स्थान पर अंशिका यादव, तीसरा स्थान जोया अंसारी को प्राप्त हुआ।
छात्रों की 1500 मीटर दौड़ में पहला स्थान विपिन को प्राप्त हुआ। दूसरे स्थान पर अजय यादव व तीसरा स्थान अंजिक्य को प्राप्त हुआ। छात्राओं की 1500 मीटर दौड़ में भी पहला स्थान शीलम, दूसरे स्थान पर सुहालिया खान और तीसरा स्थान काजल को मिला। समारोह की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. श्रद्धा गुप्ता ने किया। निर्णायक की भूमिका का निर्वहन डॉ. सतीश सिंह यादव, डॉ. बबिता यादव, डॉ. गौरव कुमार सिंह, डॉ. सारिका शर्मा, डॉ. ज्योति विश्नोई, डॉ. दिलीप कुमार वर्मा आदि ने निभाई। संचालन डॉ. राकेश कुमार जायसवाल ने किया।
राजकीय डिग्री कॉलेज में चक्का फेंकती छात्रा। संवाद