कांग्रेस की जिला प्रचार समिति की हुई बैठक
कांग्रेस की ‘27 साल यूपी बेहाल’ यात्रा के तहत 27 सितंबर को आने वाली यात्रा सफल बनाने के लिए कांग्रेस जिला प्रचार समिति की एक बैठक जिला कार्यालय में हुई। इसमें विचार विमर्श करने के बाद रणनीति को अंतिम रूप दिया गया, जिसमें बताया गया कि कांग्रेस कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर कांग्रेस की नीतियों से जनता को अवगत कराएं। साथ ही उनके समक्ष आने वाली समस्याओं के निस्तारण के लिए अवगत कराएंगे।
जिला प्रभारी सुरेश सिंह राठौर ने मंडल प्रभारी पूर्व एमएलसी फजले मसूद और प्रचार समिति के प्रदेश अध्यक्ष सांसद डॉ. संजय घोषित कमेटी सदस्यों के बारे में बताया। कहा कि इस समिति में नईम खां, वीरेश तोमर, मुन्नालाल राठौर, शमशाद हुसैन, वीरपाल सिंह यादव, अवधेश शर्मा, परमेश्वरी दयाल मौर्य, रामऔतार धोबी को सदस्य बनाया गया है। कहा कि यह सदस्य विधानसभा चुनाव की तैयारियों और प्रत्याशियों के चयन में अहम भूमिका निभाएंगे। इस मौके पर शैलेंद्र कुमार पाल, एमएल राठौर, महबूब अल्वी, रामपाल सिंह आदि तमाम लोग मौजूद रहे।