इस्लामनगर थाना पुलिस की बुधवार रात पवसरा के जंगल में गोतस्करों से मुठभेड़ हो गई, जिसमें गोली लगने से गोतस्कर नाजिम घायल हो गया। उसके दो साथी भागने में सफल हैं। उनके पास से मांस काटने के उपकरण बरामद हुए हैं।
बदायूं के इस्लामनगर थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनाम गोतस्कर नाजिम गिरफ्तार कर लिया गया। मुठभेड़ के दौरान नाजिम के दाहिने पैर में गोली लग गई, जबकि उसके दो साथी शकील और मोनिश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, नाजिम और उसके साथियों ने 16 अगस्त की रात को घुमंतू पशुओं की हत्या करने की योजना बना रहे थे। जैसे ही इस बात की खबर पुलिस को लगी तत्काल पुलिस और एसओजी ने बुधवार रात विक्रमपुर चरसौरा मोड़ पर घेराबंदी की।
पुलिस ने एक टेंपो को रोकने का प्रयास किया, लेकिन तस्कर टेंपो मोड़कर भाग गए और पुलिस पर फायरिंग कर दी। इसमें कस्बे के वारिसनगर निवासी नाजिम को दाहिने पैर में गोली लग गई, जिससे वह गिर गया पुलिस ने नाजिम के पास से एक तमंचा, कारतूस, मांस काटने के उपकरण (दो छुरी, कुल्हाड़ी), रस्सा, लकड़ी का गुटका और टेंपो बरामद किया।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि नाजिम पर 25000 हजार रुपये का इनाम था और उसे उसके ही द्वारा बताए गए स्थान पर गिरफ्तार किया गया है। उसे और उसके फरार साथियों को जल्द ही कोर्ट में पेश किया जाएगा।