फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड : परीक्षा केंद्रों की फाइनल सूची जारी

Tue, 10 Dec 2024 01:40 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों की फाइनल सूची जारी कर दी है। बोर्ड कार्यालय की ओर से जारी 100 केंद्रों की सूची में छह कॉलेज ऐसे हैं, जहां एक-एक हजार से ज्यादा विद्यार्थी परीक्षा देंगे। इसमें बदायूं के दो, दातागंज के दो व बिसौली और सहसवान तहसील के एक-एक कॉलेज शामिल हैं।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों की सूची जारी होने के बाद अब शिक्षा विभाग के अधिकारी तैयारियों में जुट गए हैं। उन्होंने केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिया कि बोर्ड कार्यालय से परीक्षा के संबंध में जो भी दिशा-निर्देश मिले हैं। उनका गहनता से पालन किया जाए। ध्यान रखें कि परीक्षा के दौरान कोई गड़बड़ी न हो। इन छह केंद्रों में शहर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में 1193, श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज में 1173 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। वहीं दातागंज पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज डिलवारी में 1124, संतोष कुमारी मेमोरियल इंटर कॉलेज गनगोला में 1119 परीक्षार्थी पंजीकृत है। उधर बिसौली के मदन लाल इंटर कॉलेज में 1014 और सहसवान में 1216 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं।
वर्जन -

परीक्षार्थियों की संख्या बोर्ड कार्यालय ने संबंधित विद्यालयों के कक्षों के आधार पर तय की है। सूची जारी होने के बाद अब यहां तैयारियों को परखा जा रहा है। - डाॅ. प्रवेश कुमार, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें