फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: जिले के सौ केंद्रों पर होंगी यूपी बोर्ड की परीक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जिले में इस बार 100 केंद्रों पर यूपी बोर्ड की परीक्षाएं होंगी। इसको लेकर बोर्ड कार्यालय ने अंतिम लिस्ट रविवार शाम जारी कर दी। गत वर्ष की अपेक्षा इस बार एक केंद्र ज्यादा बनाया गया है। फाइनल सूची जारी होने के बाद अब विभाग परीक्षा की तैयारी में लग गया है।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद की तरफ से 11 नवंबर को ऑनलाइन प्रस्तावित 102 परीक्षा केंद्रों की सूची जारी की गई थी। साथ ही सूची के संबंध में आपत्ति व प्रत्यावेदन मांगे गए थे। आईं शिकायतों के निस्तारण के बाद में बोर्ड कार्यालय को सूची भेज दी गई। शासन स्तर से शिकायतों और सुझाव पर गौर करने के बाद में 100 केंद्रों की सूची तीन दिसंबर को जारी की गई।
इसके बाद छह दिसंबर तक फिर से आपत्ति व प्रत्यावेदन मांगे तो आठ शिकायतें आईं। इनमें दो केंद्र कट गए थे उन्हें बढ़ाने के लिए प्रत्यावेदन किया गया था, जबकि छह केंद्रों पर बच्चों की संख्या ज्यादा बताई गई थी। उनका निस्तारण करने के बाद दोबारा बोर्ड कार्यालय से सूची भेज दी गई।
विज्ञापन

आठ दिसंबर की देर शाम बोर्ड कार्यालय की ओर से फाइनल सूची जारी कर दी गई। इसमें 100 केंद्र ही फाइनल किए गए हैं। इस संबंध में डीआईओएस डॉ. प्रवेश कुमार ने बताया कि बोर्ड कार्यालय से फाइनल सूची जारी कर दी गई है। अब इन केंद्रों पर ही परीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें