फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा: पहले दिन ही धड़ाम हो गईं व्यवस्थाएं

Thu, 18 Feb 2016 10:48 PM IST
बदायूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में गुरुवार से शुरू हुईं यूपी बोर्ड परीक्षाओं में अव्यवस्थाएं हावी रहीं। कक्ष निरीक्षकों की कमी के चलते कई केंद्रों पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को लगाया। बरेली मंडल के जेडी शिवप्रकाश द्विवेदी ने कई केंद्रों पर छापा मारा। हालांकि कोई परीक्षार्थी नकल करते नहीं मिला। डॉयट प्राचार्य के किसी केंद्र पर नहीं जाने से जेडी ने नाराजगी जताई और उनसे स्पष्टीकरण तलब किया है। केंद्र पर उत्तर पुस्तिकाओं-पेपरों का रखरखाव ठीक से नहीं मिलने पर डीआईओएस ने वजीरगंज के एनआर इंटर कॉलेज में तैनात अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक को तत्काल प्रभाव से हटा दिया। प्रथम पाली में हाईस्कूल हिंदी के पेपर में 5,451 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। पहले दिन प्रथम पाली में हाईस्कूल हिंदी विषय की परीक्षा थी। इसमें जिले के 106 केंद्रों में 36,216 परीक्षार्थियों को शामिल होना था, लेकिन 5,451 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। बरेली मंडल के संयुक्त शिक्षा निदेशक द्विवेदी अपनी टीम के साथ प्रथम पाली में ही शहर के एसके इंटर कालेज, इस्लामियां इंटर कॉलेज पहुंचे। जेडी के सचल दल के पहुंचने से इन केंद्रों पर खलबली मच गई। जेडी ने कई परीक्षार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं को उठाकर देखा, लेकिन किसी केंद्र पर उन्हें कोई नकलची नहीं मिला। बाद में वह देहात क्षेत्र के केंद्रों पर चले गए। डीआईओएस वीना यादव ने बिसौली क्षेत्र के कई केंद्रों पर छापे मारे। वजीरगंज के एनआर इंटर कॉलेज में तैनात अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक से जब डीआईओएस ने प्रश्नपत्रों के संबंध में जानकारी ली, तो वह संतोषजनक जबाव नहीं दे सके। न ही वह प्रश्नपत्र और उत्तर पुस्तिकाओं के रखरखाव के बारे में कुछ बता सके। इस पर डीआईओएस ने नाराजगी जताते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से हटा दिया।
विज्ञापन

इधर, जेडी ने सचल दलों के बारे में जब डीआईओएस से जानकारी ली तो बताया गया कि जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) के प्राचार्य राजीव दिवाकर किसी केंद्र पर नहीं गए हैं। इसे गंभीरता से लेते हुए जेडी ने प्राचार्य को कल तक स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए। साथ ही चेताया कि वह अब निरंतर सचल दल के साथ छापे मारेंगे। पहले दिन पांच सचल दलों ने केंद्रों पर छापे मारे। सचल दलों में शामिल अधिकारियों की बात को सच माना जाए तो कक्ष निरीक्षकों की कमी के चलते देहात के कई केंद्रों पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने ही कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी दी। बताया कि उन केंद्रों के व्यवस्थापकों ने डीआईओएस को कक्ष निरीक्षकों के नहीं पहुंचने के बारे में अवगत करा दिया है। शहर के कई केंद्रों पर इस कदर अव्यवस्थाएं हावी रहीं कि परीक्षार्थियों को बंद कमरों में अंधेरे में परीक्षा देनी पड़ी। कमरों को बंद रखे जाने के बारे में केंद्र व्यवस्थापक भी कुछ भी बताने से बचते रहे, लेकिन परीक्षार्थियों को दिक्कतें उठानी पड़ीं। इंटरमीडिएट में कितने परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे, इसकी जानकारी कंट्रोल रूम को नहीं मिल सकी।
-----
फोटो-18 बीडीएन-6

शिक्षक ने लिया पास कराने का
ठेका, परीक्षा भी नहीं दे सका
बदायूं। उझानी क्षेत्र स्थित एक विद्यालय से पंजीकृत हाईस्कूल का छात्र बॉबी कुमार गुरुवार को परीक्षा नहीं दे सका। उसका केंद्र राजकीय इंटर कॉलेज है। यहां गेट पर खड़े बॉबी ने बताया कि एक शिक्षक ने उससे प्रथम श्रेणी में पास कराने के लिए तीन हजार रुपये लिए थे। शिक्षक ने कहा था कि वह प्रवेश पत्र लेकर आ रहा है, लेकिन वह केंद्र पर नहीं आया। काफी देर इंतजार करने के बावजूद शिक्षक नहीं पहुंचा। लिहाजा, बॉबी परीक्षा से वंचित रह गया।
विज्ञापन

----
केंद्र व्यवस्थापकों के सिम नहीं हुए एक्टिवेट, रहे परेशान
बदायूं। शासन द्वारा पहली बार बोर्ड परीक्षा में परीक्षार्थियों की रोजाना गैरहाजिरी देने के लिए प्रयोग किया जा रहा फार्मूला भी पहले दिन गड़बड़ा गया। जिले के सभी केंद्र व्यवस्थापकों को एक ही कंपनी के मोबाइल नंबर आवंटित किए गए हैं। केंद्र व्यवस्थापकों को सिम दे दिया गया। कहा गया कि उसी के माध्यम से वह परीक्षार्थियों की अनुपस्थिति के बारे में जानकारी देंगे, लेकिन किसी का सिम एक्टिवेट नहीं हो सका। जिसके चलते केंद्र व्यवस्थापक परेशान रहे। मामला जेडी शिवप्रकाश द्विवेदी तक पहुंचा, तो उन्होंने कहा कि जब तक सिम एक्टिवेट नहीं हो जाता तब तक मैन्युअल जानकारी पूर्व वर्षों की तरह देते रहें।
-----
बेसिक के शिक्षक ड्यूटी पर लगाए
बदायूं। डीआईओएस वीना यादव की मांग पर डीएम के निर्देश के बाद बेसिक के 900 से अधिक शिक्षक-शिक्षिकाओं की परीक्षाओं में ड्यूटी लगाई गई है। बताया गया कि सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को उनके अधिकारियों द्वारा ड्यूटी उपलब्ध कराई जा रही है।  
-------
फोटो-23

ककराला में जमीन पर बैठकर दी परीक्षा
ककराला। नगर पालिका परिषद के इंटर कॉलेज में परीक्षार्थियों ने जमीन पर बैठकर परीक्षा दी। प्रबंध तंत्र उनको कुर्सी-मेज तक मुहैया नहीं करा सका। जमीन पर बैठकर परीक्षा देने से परीक्षार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। छात्रों में रोष देखा गया।
------
कादरचौक में 150 ने परीक्षा छोड़ी
कादरचौक। गढी बाबा इंटर कॉलेज मे पहली बार बने परीक्षा केंद्र पर सात स्कूलों का सेंटर बना है। हाईस्कूल की प्रथम पाली मे कुल 506 बच्चों में से 420 बच्चों ने परीक्ष दी। 56 बच्चे परीक्षा देने नहीं आए। केंद्र व्यवस्थापक सुरेश यादव रहे। जीआईसी निजामपुर पर कुल 386 बच्चों मे से 322 बच्चों नें परीक्षा दी 64 बच्चे अनुपस्थित रहे। गौर करने वाली बात है कि जिन स्कूलों के बच्चे परीक्षा दे रहे हैं, वही के अध्यापक भी ड्यूटी दे रहे हैं। बाहरी लोग भी कक्ष निरीक्षक के रूप में लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें