फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा: अंतिम चरण में पहुंची तैयारियां

Sat, 14 Feb 2015 08:36 PM IST
बदायूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा शुरू होने में महज चार दिन शेष रह गए हैं। लिहाजा बोर्ड परीक्षाओं से जुड़ी सभी तैयारियां पूरी करने की जद्दोजहद जारी है। शनिवार को अवकाश के दिन भी माध्यमिक विभाग के कर्मचारी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटे रहे।
विज्ञापन

सत्र 2015 की बोर्ड परीक्षा कराने के लिए इस बार सौ केंद्रों का निर्धारण किया गया। इसमें हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 58,225 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा केंद्रों पर जहां उत्तर पुस्तिकाएं पहुंचा दी गईं। वहीं प्रश्न पत्र भी आ चुके हैं। कक्ष निरीक्षक भी तय कर दिए गए। पांच सदस्यीय सचल दल का भी गठन कर दिया गया है। इसमें प्रत्येक में छह सदस्यों को रखा गया है। शनिवार को भी अधूरा काम पूरा कराने के लिए पटल देख रहे बाबू और अन्य कर्मचारी जुटे रहे।

कंट्रोल रूम बनाया
परीक्षा के दौरान फोन पर आने वाली सूचनाओं को एकत्र करने और सचल दल तथा शिक्षा अधिकारियों को जानकारी देने के लिए कंट्रोल रूम भी बना दिया गया है। इसमें हाईस्कूल कादरवाड़ी के कृष्णपाल सिंह और राजकीय हाईस्कूल खुनक के नवल किशोर उपाध्याय को प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा नरेशपाल गुप्ता, नवींद्र कुमार शर्मा को भी कंट्रोल रूम की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन


नहीं पता कितने हैं केंद्र व्यवस्थापक
परीक्षा को शुरू होने में महज चार दिन का समय है। वहीं केंद्र व्यवस्थापकों की सूची आउट नहीं की गई है। बताते हैं कि अभी तक पता ही नहीं है कि केंद्र व्यवस्थापक कौन है, कौन नहीं। प्रिंसिपल सुनील मिश्रा बताते हैं कि परीक्षा शुरू होने से पहले निर्देशिका मुहैया कराई जाती है। वह भी नहीं दी गई। अमूमन वित्तपोषित, राजकीय में प्रिंसिपल ही केंद्र व्यवस्थापक होते हैं।

पांच सौ की क्षमता, बिठाएंगे 872
परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थी आवंटन करने में भी मनमानी बरती गई। राजकीय इंटर कॉलेज निजामपुर में भी 872 परीक्षार्थियों को भेज दिया गया। प्रिंसिपल नवल किशोर निगम बताते हैं कि एक तरफ पहले से स्टाफ कम है, ऐसे में 500 की क्षमता के बावजूद 872 स्टूडेंट्स की सूची भेजी गई है। जैसे-तैसे व्यवस्था की जा रही है। बेसिक के करीब 35 टीचर्स भी मांगे हैं।
विज्ञापन


सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। बैठक में सभी निर्देश दिए जाने बाकी हैं। बैठक की तारीख, समय और स्थान पहले ही बताया जा चुका है।
- वीना यादव, डीआईओएस।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें