फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्डः परीक्षा आज से, जिले के 88 परीक्षा केंद्रों में 59087 परीक्षार्थी होंगे शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। यूपी बोर्ड की मंगलवार से शुरू हो रही परीक्षाओं के लिए तैयारियां पूरी हो गई हैं। नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराने को खासे इंतजाम किए गए हैं। संवेदनशील केंद्रों पर अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक लगाए गए हैं। कक्ष निरीक्षकों ने भी देर शाम तक केंद्रों पर उपस्थिति दर्ज करा दी है। जिले में बोर्ड परीक्षा के लिए 88 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन पर 59087 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की परीक्षा को शांतिपूर्ण और नकलविहीन परीक्षा कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन के साथ-साथ शिक्षा विभाग के अधिकारी लगे हुए हैं। ताकि परीक्षा के दौरान ऐसी कोई भी गतिविधि न हो, जिससे परीक्षा में कोई व्यवधान पड़े। मंगलवार से शुरू हो रही बोर्ड परीक्षा दो पालियों में संपन्न होंगी। पहली पाली में हाईस्कूल और दूसरी पाली में इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। इसमें हाईस्कूल के 33558 और इंटरमीडिएट 25529 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। प्रदेश सरकार ने बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन कराने के उद्देश्य से इस बार सभी परीक्षा केंद्रों को ऑनलाइन किया है। ताकि परीक्षा के दौरान अधिकारी कंट्रोल रूम में बैठे-बैठे पूरे जिले के सभी सेंटरों पर निगरानी रख सकें, हालांकि इंटरनेट की गति ऑनलाइन मॉनीटरिंग में बाधा बनती नजर आ रही है।
बने कंट्रोल रूम, इन नंबर पर कर सकते हैं शिकायत
बोर्ड परीक्षा के दौरान जानकारी का आदान प्रदान करने के उद्देश्य से जिला स्तर पर दो कंट्रोल रूम बनाए गए हैं। इसमें डीआईओएस कार्यालय के कंट्रोल रूम का नंबर 05832-220156 और राजकीय इंटर कॉलेज में बने कंट्रोल रूम का नंबर 05832-267500 है। इन पर शिकायतें भी दर्ज कराई जा सकती हैं।
विज्ञापन

चार जोन और 10 सेक्टर में बांटा जिला
बोर्ड परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्रों पर निगरानी रखने के उद्देश्य से जिले को चार जोन और 10 सेक्टर में बांटा गया है। जोन की जिम्मेदारी एडीएम वित्त एवं राजस्व नरेंद्र बहादुर सिंह, एडीएम प्रशासन ऋतु पुनिया, एसपी सिटी जितेंद्र श्रीवास्तव और एसपी देहात डॉ. सुरेंद्र प्रताप सिंह को दी गई है जबकि सेक्टरों के लिए पांच तहसीलों के एसडीएम को जिम्मेदारी दी गई है।
36 परीक्षा केंद्र हैं संवेदनशील
जिले में हो रही बोर्ड परीक्षा के दौरान कोई गड़बड़ी न हो इसको लेकर जिला प्रशासन सख्त है। ऐसे में उन्होंने जिले में बने 88 परीक्षा केंद्रों की जांच कराई। इसमें 36 परीक्षा केंद्र संवदेनशील मिले। यहां पर जिला प्रशासन ने 36 स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती अलग से की है। इनकी जिम्मेदारी में डीएसओ, डीडी एग्री कल्चर, जिला गन्ना अधिकारी, वाणिज्यकर अधिकारी आदि शामिल है।
आधा घंटे पहले पहुंचें कक्ष निरीक्षक
डीआईओएस ने सभी केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए हैं कि वह आधा घंटे पहले सभी कक्ष निरीक्षकों को उत्तर पुस्तिकाएं दे दें। जिससे कि बच्चों के आने के बाद उत्तर पुस्तिकाएं 15 मिनट पहले दे सकें। इससे बच्चे आसानी से उत्तर पुस्तिकाओं पर अपना विवरण भर सकें। इससे बच्चे को परीक्षा देने के लिए पूरा समय मिलेगा।
छह बनाए गए हैं सचल दल
बोर्ड परीक्षाओं की निगरानी के लिए विभाग ने छह सचल दल बनाए हैं। एक सचल दल में चार सदस्यों को रखा गया है, जो लगातार बोर्ड परीक्षा के दौरान सक्रिय रहेंगे। वहीं इस बार परीक्षा में 2800 कक्ष निरीक्षकों की तैनात की गई है।
परीक्षा को लेकर सभी तैयारी कर ली गई हैं। सभी लोगों को अपने-अपने पद के अनुसार दायित्व का निर्वाहन करने के निर्देश दिए हैं। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
विज्ञापन

- राममूरत, डीआईओएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें