फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1.72 लाख कॉपियां चेक, लॉट भेजी

Wed, 08 Apr 2015 11:39 PM IST
बदायूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के तीन केंद्रों पर चल रहा बोर्ड परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन तेज गति से पूरा कराया जा रहा है। बुधवार तक सभी केंद्रों पर हाईस्कूल, इंटरमीडिएट की 1.72 लाख कॉपियां चेक हो गईं। वहीं एसके इंटर कॉलेज और इस्लामियां इंटर कॉलेज मूल्यांकन केंद्र की पहली लॉट भेज दी गई है। दूसरी लॉट 14 अप्रैल को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

शुरू के तीन दिन चले बहिष्कार के बाद मूल्यांकन को तेजी से पूरा कराने की कार्रवाई शुरू की गई। राजकीय इंटर कॉलेज में बुधवार तक एक लाख पांच हजार दो सौ 83 कॉपियां चेक कर दी गईं। एसके इंटर कॉलेज में 35 हजार कॉपियां जांची जा चुकी हैं। जबकि इस्लामियां में 42,561 कॉपी चेक कर दिया गया। पहली लॉट भेजने की तैयारी भी कर दी गई। एसके कॉलेज के डॉ. योगेश्वर सिंह तथा इस्लामियां के खिजर अहमद ने बताया कि पहली लॉट तैयार कर ली गई है, भेजी जा रही है। राजकीय कॉलेज के प्रिंसिपल संत प्रकाश ने बताया कि पहली लॉट चार अप्रैल को भेजी जा चुकी है।  
000
कॉपी जांचने का समय बढ़ाया
बदायूं। समय से मूल्यांकन समाप्त हो सके। लिहाजा कॉपी जांचने के समय को बढ़ा दिया गया है। जीआईसी केंद्र प्रभारी संत प्रकाश ने बताया कि समय को बढ़ाने के आदेश हुए हैं। इसके तहत अब परीक्षक सुबह साढ़े आठ बजे कॉपी जांचने पहुंचेंगे और शाम छह बजे तक कॉपियां जांचेंगे। बताया कि इसकी जानकारी सभी को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें