फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईस्कूल में प्रांजल, रिषिका और इंटरमीडिएट में मिताली चांदना ने किया जिला टॉप

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। कोविड-19 की मार से प्रभावित हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का रिजल्ट शनिवार को आया। परीक्षार्थियों को बेसब्री से इसका इंतजार था। एक साथ आए दोनों रिजल्ट में जहां हाईस्कूल में एसपी अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज उझानी के प्रांजल सक्सेना 90. 83 प्रतिशत अंक पाकर जिले के टॉपर बने वहीं इसी कॉलेज की रिषिका सक्सेना ने भी 90. 83 प्रतिशत अंक पाकर जिला टॉप किया। इंटरमीडिएट में भदवार गर्ल्स इंटर कॉलेज उझानी की मिताली चांदना 86.80 प्रतिशत अंक पाकर जिले की टॉपर बनीं। जिले का हाईस्कूल का रिजल्ट 85.57 तथा इंटरमीडिएट का 81.08 प्रतिशत रहा।
विज्ञापन

इस बार लॉकडाउन के कारण उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन काफी प्रभावित हुआ था, जिसके कारण यूपी बोर्ड का रिजल्ट देर से आया। एक साथ शनिवार को दोनों का रिजल्ट जारी किया गया, जिसका परीक्षार्थियों को बेसब्री से इंतजार रहा। जिले में हाईस्कूल में एसडीएनएसएस इंटर कॉलेज वजीरगंज की प्रियांशी शर्मा 90.67 प्रतिशत अंक पाकर दूसरे स्थान पर तथा एमजेपी इंटर कॉलेज उझानी के अमित कुमार व श्रीराम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बदायूं की शिवानी 90.33 प्रतिशत अंक पाकर तीसरे स्थान पर रहीं। इंटरमीडिएट में मुन्नालाल इंटर कॉलेज वजीरगंज के आदित्य कुमार वार्ष्णेय 85.60 प्रतिशत अंक पाकर दूसरे तथा मां शारदे इंटर कॉलेज बदायूं की काव्या पाठक 84.80 प्रतिशत अंक पाकर जिले में तीसरे स्थान पर रहीं।
इस बार हाईस्कूल में 19080 छात्र व 11802 छात्राओं समेत कुल 30882 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी, जबकि इंटरमीडिएट में 15826 छात्र व 9214 छात्राओं समेत 25040 परीक्षार्थी परीक्षा में बैठे। दोनों ही परीक्षाओं के उत्तीर्ण प्रतिशत की बात करें तो लड़कियों ने इसमें बाजी मार ली। हाईस्कूल में जहां उत्तीर्ण छात्राओं का प्रतिशत 91.35 रहा वहीं छात्रों का 82 प्रतिशत रहा। इंटरमीडिएट में भी छात्राओं ने आगे रहते हुए 87.73 प्रतिशत का आंकड़ा छू लिया तो छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 77.21 रहा। इस प्रकार हाईस्कूल का कुल रिजल्ट 85.57 तथा इंटरमीडिएट का 81.08 प्रतिशत रहा।
विज्ञापन

हाईस्कूल में छात्रों का प्रतिशत-82
हाईस्कूल में छात्राओं का प्रतिशत-91.35
कुल प्रतिशत-85.57
इंटरमीडिएट में छात्रों का प्रतिशत-77.21
इंटरमीडिएट में छात्राओं का प्रतिशत-87.73
कुल प्रतिशत-81.08
हाईस्कूल में कुल छात्र- 19080
हाईस्कूल में कुल छात्राएं-11802
-योग-30882
इंटरमीडिएट में कुल छात्र-15826
इंटरमीडिएट में कुल छात्राएं-9214
योग-25040
हमें शासन की तरफ से इंटर में टॉप नाइन की सूची प्राप्त हुई है। टॉप टेन में शामिल नाम के लिए उच्चधिकारियों को अवगत कराया है, ताकि स्थिति स्पष्ट हो सके।
विज्ञापन

- मुहम्मद इरशाद, प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें