फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड : 75 आईं आपत्तियां और प्रत्यावेदन, अब होगा निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। यूपी बोर्ड की ओर से आगामी परीक्षा के लिए प्रस्तावित 99 परीक्षा केंद्रों की सूची जारी की गई है। सूची जारी होने के बाद आपत्तियां व प्रत्यावेदन दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हुई, जो बृहस्पतिवार को समाप्त हो गई। विभाग को कुल 75 आपत्तियां और प्रत्यावेदन प्राप्त हुए हैं। अब इनका निस्तारण जिलास्तरीय टीम के समक्ष होगा।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से जिले प्रस्तावित परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इसकी सूची जारी करने के साथ ही उन्होंने केंद्रों से संबंधित आपत्तियां और प्रत्यावेदन मांगे। बोर्ड की ओर से चार दिसंबर तक का समय दिया गया। देर रात तक मेल पर कुल 75 आपत्तियां और प्रत्यावेदन आए।
शुक्रवार को कर्मचारियाें ने तहसील बार आपत्तियां और प्रत्यावेदन छांट लिए हैं। अब इन सभी आपत्तियों व प्रत्यावेदनों की जांच का जिम्मा संबंधित उप जिलाधिकारी (एसडीएम) को सौंपा गया है। एसडीएम विद्यालयों में सूचीबद्ध मानकों, भौतिक स्थिति, दूरी, सुविधाओं और क्षमता आदि के आधार पर शिकायतों की जांच करेंगे। जांच पूरी होने के बाद एसडीएम अपनी आख्या (रिपोर्ट) डीआईओएस को भेजेंगे।
विज्ञापन

डीआईओएस की ओर से संकलित रिपोर्ट को आगे जिलास्तरीय टीम के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा, जहां सभी आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। निस्तारण के बाद बोर्ड को आख्या दी जाएगी। जिसके आधार पर बोर्ड की ओर से अंतिम परीक्षा केंद्रों की सूची जारी की जाएगी। डीआईओएस लालजी यादव का कहना है कि परीक्षा केंद्र निर्धारण में पारदर्शिता और निष्पक्षता बरती जाएगी। सभी आपत्तियों का निस्तारण बोर्ड को अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें