फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: अब खेत में काम कर रहे किसान पर अज्ञात जंगली जानवर ने किया हमला, घायल

विज्ञापन
13-बीडीएन-07-जानवर के हमले में घायल रामप्रकाश। संवाद
विज्ञापन
बदायूं/वजीरगंज। गांव रोटा के पास से होकर निकल रही नदी के पास ग्रामीणों ने अज्ञात जंगली जानवर देखा तो सूचना वन विभाग की टीम को दी, लेकिन टीम नहीं पहुंची। वहीं शाम को खेत पर काम कर रहे किसान पर किसी जानवर ने हमला कर दिया, इससे वह घायल हो गया। उससे पत्नी की मदद से भागकर जान बचाई। हालांकि घायल किसान भी हमला करने वाले जानवर के बारे में कुछ स्पष्ट नहीं बता पा रहा है।
विज्ञापन

वजीरगंज के गांव रोटा में पिछले कुछ दिनों से एक अज्ञात जानवर लगातार हमला कर रहा है। उसके हमले में 46 भेड़ों की मौत हो चुकी है। पिछले तीन दिन तक उसने कोई हमला नहीं किया। इसके बाद शनिवार रात फिर बकरियों पर हमला करने की कोशिश की लेकिन लोगों के आने पर वह भाग गया। इससे गांव में दहशत थी लेकिन वन विभाग इस जानवर को कुत्ता बता रहा है।
रविवार दोपहर गांव के पास से होकर निकल रही नदी के पास ग्रामीणों ने फिर काले रंग के उस अज्ञात जानवर को देखा। ग्रामीणों के अनुसार जानकारी देने पर भी वन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची। वहीं गांव धौंरेरा निवासी रामप्रकाश अपनी पत्नी के साथ खेत पर गेहूं की फसल की सिंचाई कर रहे थे। शाम को किसी जानवर ने उन पर हमला कर दिया। रामप्रकाश ने बताया कि उन्होंने पत्नी की मदद से भागकर अपनी जान बचाई। उनका कहना है कि उन्होंने स्पष्ट तो नहीं देखा, लेकिन हमला करने वाला जानवर भालू जैसा लग रहा था।
विज्ञापन


वर्जन
- टीम लगातार जानवर की तलाश में लगी है, जैसे ही घटना के बारे में जानकारी मिली तुरंत ही टीम वहां पर पहुंच गई। वहां पर कोई जानवर नहीं मिला। किसान से बात हुई तो वह कुछ स्पष्ट नहीं बता पा रहा है। - हारिस खान, डिप्टी रेंजर, वजीरगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें