फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: परिवहन निगम के तीन संविदा चालक बर्खास्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। एआरएम अशोक कुमार ने तीन संविदा चालकों की सेवाएं समाप्त कर दी। होली के त्योहार पर दो चालक ड्यूटी से नदारद रहे तो एक चालक ने सवारियां होते हुए भी बस ले जाने से इन्कार कर दिया। इससे एआरएम ने तीनों को बर्खास्त कर दिया है।
विज्ञापन

परिवहन निगम की ओर से होली के त्योहार पर तीन से लेकर 12 मार्च तक विशेष अभियान चलाया गया था। इस दौरान सभी चालकों, परिचालकों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गईं थीं। साथ ही ज्यादा ड्यूटी करने पर प्रोत्साहन राशि देने की योजना भी लागू की गई थी। इसके बावजूद चालक हरनाम सिंह और सतीश कुमार ड्यूटी पर ही नहीं आए। उन्हें बुलाने के लिए अधिकारियों ने सूचना भी भिजवाई।
इनसे ज्यादा लापरवाही चालक अजय कुमार ने बरती। उसने बस ले जाने से तक इन्कार कर दिया, जबकि बस स्टैंड पर सवारियां मौजूद थीं। परिचालक बस में बैठ गया था। सवारियां बस चलाने को कह रहीं थीं लेकिन चालक अजय कुमार बस लेकर रवाना नहीं हुआ। जब इसके बारे में एआरएम अशोक कुमार को पता चला तो उन्होंने दूसरे चालक का इंतजाम किया और फिर बस को रवाना किया। इस घोर लापरवाही पर एआरएम ने तीनों चालकों की सेवाएं समाप्त कर दी हैं।
विज्ञापन

वर्जन
- होली के त्योहार पर विशेष अभियान चलाया गया था। इस दौरान दो चालक ड्यूटी पर नहीं आए जबकि एक चालक ने बस ले जाने से मना कर दिया। इस दौरान सवारियां भी मौजूद थीं। इससे तीनों चालकों की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। - अशोक कुमार, एआरएम परिवहन निगम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें