फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Sat, 17 Oct 2015 08:41 PM IST
बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
 अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार शैलेंद्र की बरेली के एक अस्पताल में मौत हो गई। हादसा शुक्रवार रात बदायूं-कुंवरगांव रोड पर ललेई की पुलिया के पास हुआ। शैलेंद्र आंवला स्थित अपनी ससुराल से लौट रहा था।
विज्ञापन

अलापुर थाने के गांव दारानगर निवासी शैलेंद्र शंखधार (30) पुत्र रमेश शंखधार की बरेली के थाना आंवला अंतर्गत कनगांव में ससुराल है। शुक्रवार को शैलेंद्र ससुराल से लौट रहे थे। रात करीब साढ़े आठ बजे बदायूं-कुंवरगांव रोड पर शैलेंद्र की बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। वह गंभीर घायल हो गए। शैलेंद्र को रात में ही इलाज के लिए बरेली ले जाया गया। वहां डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद वाहन चालक मय वाहन के भाग गया। पुलिस ने शनिवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया। घटना के बाद शैलेंद्र के परिवार में कोहराम है। उसकी पत्नी प्रीति बदहवास है।
विज्ञापन








विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें