फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूनिवर्सिटी : ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म आज तक ही होंगे जमा

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय, बरेली की ओर से स्नातक और परास्नातक के नियमित व निजी छात्र-छात्राओं के लिए परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि तीन, पांच और सातवें सेमेस्टर में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 29 अक्तूबर निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

जिन विद्यार्थियों ने अब तक आवेदन नहीं किया है, वे विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.mjpru.ac.in/online examination form पर जाकर 29 तक अपना परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं। विश्वविद्यालय ने सभी संबद्ध महाविद्यालयों को निर्देश दिए हैं कि फॉर्म भरने के बाद छात्र हार्डकॉपी 30 अक्तूबर तक महाविद्यालय में जमा करें।
इसके बाद महाविद्यालय स्तर पर ऑनलाइन आवेदन पत्रों का सत्यापन 31 अक्तूबर तक किया जाएगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा है कि निर्धारित तिथि के बाद किसी भी छात्र का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। इसलिए सभी छात्र समय से आवेदन कर अपनी पात्रता का ध्यान रखें। देर से आवेदन करने पर परीक्षा में सम्मिलित होने से वंचित भी किया जा सकता है।
विज्ञापन

महाविद्यालयों को यह भी निर्देश दिए गए हैं कि वे सत्यापन प्रक्रिया के दौरान छात्रों के दस्तावेजों की ठीक तरह से जांच करें ताकि परीक्षा में कोई त्रुटि या तकनीकी समस्या न उत्पन्न हो। राजकीय महिला डिग्री कॉलेज की प्राचार्य वंदना शर्मा ने विद्यार्थियों को सलाह दी है कि वे आवेदन पत्र और फीस रसीद की एक प्रति अपने पास सुरक्षित रखें। जिससे आगे की प्रक्रिया में किसी असुविधा का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें